उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के जोधपुर से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, वंदे भारत सेमी हाई स्पीड स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन सोमवार को 12 मई को गाड़ी संख्या 04815 के रूप में एकतरफा चलाई जाएगी।
किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव?
डीआरएम जोधपुर अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, ये स्पेशल वंदे भारत ट्रेन जयपुर होते हुए दिल्ली जाएगी और बीच में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी करेगी। ये पहल खासतौर पर जयपुर से दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए की गई है। इसमें कुछ खास जगहों पर ट्रेन ठहराव करेगी, जिसमें मेड़ता रोड, डेगाना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों को शामिल किया गया है। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी, यानी कि जनरल टिकट या बिना रिजर्वेशन यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट बुक करने से पहले करना होगा ये काम, वरना टिकट नहीं होगा कंफर्म!
क्या है ट्रेन का शेड्यूल
जोधपुर से ये ट्रेन दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद ये मेड़ता रोड शाम 4:00 बजे, डेगाना 4:30 बजे, जयपुर में शाम 7:00 बजे, गांधीनगर में 7:15 बजे, अलवर में रात 8:57 बजे, गुड़गांव में 10:50 बजे, दिल्ली कैंट में 11:17 बजे और दिल्ली पहुंच रात 11:55 बजे रुकेगी। रेलवे की ये कोशिश न सिर्फ यात्रियों को राहत देगा, बल्कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन सेवा का अनुभव भी राजस्थान के यात्रियों को पहली बार जोधपुर से दिल्ली तक की सुविधा देगा।
ये भी पढ़ें- ट्रेन में सफर कर 50 हजार तक जीतने का मौका, मुंबई रेलवे ने निकाला बड़ा ऑफर
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
5 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
11 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
3 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines