भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission) ने आज उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी कर दिया है और इसके साथ ही आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. हालांकि ये फाइनल वोटर लिस्ट नहीं है, इसलिए लिस्ट में अगर आपका नाम गलत है या नाम छूट गया है तो आप निराश न हों. इस बार लिस्ट से करीब 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटने की रिपोर्ट आ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसआईआर प्रक्रिया और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक जिसके नाम कट गए हैं उनके पास वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब भी ऑप्शन बचे हुए हैं. आइये आपको बताते हैं कि अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है तो आपको क्या करना होगा?
UP Voter List: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम-पता गलत है तो ऐसे होगा सुधार, जानें
आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, कैसे चेक करें?
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको ceouttarpradesh.nic.in या voters.eci.gov.in पर जाना होगा. यहां मौजूद लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके अलावा बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर भी आप सूची देख सकते हैं. अगर आप चाहें तो ECINET मोबाइल ऐप के जरिए भी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं.
लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें ?
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है या गलत है तो आप इसे लेकर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं. ऐसा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है.आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाताओं के पास 1 महीने यानी 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका है. इस एक महीने के भीतर आप अपने क्षेत्र के BLO से कॉन्टैक्ट करें और आधार कार्ड, मार्कशीट, पुराने वोटर लिस्ट में परिवार का नाम, जन्म प्रमाण पत्र, नागरिकता प्रमाण पत्र, बिल, पासपोर्ट आदि जैसे दस्तावेज दें.
आप ऑनलाइन भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं. इसके लिए ECI Net ऐप्लीकेशन या चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाएं और फॉर्म 6 भर दें. गलती सुधार करने के लिए आपको फॉर्म 8 भरना होगा.
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
8 hrs agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 days agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines