हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

उत्तर प्रदेश में किन्हें मुफ्त मिल रहा 3 महीने का राशन? सरकारी योजना का कैसे उठाएं लाभ

यूपी सरकार की ओर से मानसून आने से पहले ही 3 महीने का राशन दिया जा रहा है। इस दौरान आपको जून, जुलाई और अगस्त तक का राशन दे दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप अपना राशन कार्ड कैसे बना सकते हैं?

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जनता को 3 महीने का राशन दिया जा रहा है। बता दें कि सरकार ने फैसला लेते हुए इसकी तारीखों में बदलाव किया था और इसे 25 मई कर दी। अब लोगों को अलग-अलग तारीखों के बीच जून, जुलाई और अगस्त का राशन दिया जाएगा। सरकार ने इस सुविधा को जारी करते हुए कहा है कि राज्य के सभी 3.58 करोड़ राशन कार्ड धारक राशन की दुकान से जाकर अपना राशन ले सकते हैं।

कब तक मिलेगा राशन? 

कहा गया है कि आने वाले मानसून को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है, क्योंकि इस मौसम में स्टोरेज की दिक्कत आती है, जिस वजह से अनाज के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से 3 महीने का एडवांस राशन दिया जा रहा है। यूपी में जून का राशन 25 मई से 5 जून के बीच मिलेगा। जुलाई का राशन 10 से 20 जून के बीच मिलेगा और अगस्त का राशन 25 जून से 6 जुलाई के बीच बांटा जाएगा। वहीं अगर आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनाया है तो जल्द बना लें। आइए जानते हैं बनाने की प्रक्रिया…

कैसे बनाएं राशन कार्ड?

जरूरी दस्तावेज लेकर आपूर्ति ऑफिस या पास के जनसेवा केंद्र जाएं।

वहां से फॉर्म लेकर राशन कार्ड मुखिया का नाम भरना होगा।

साथ ही याद रहे कि राशन कार्ड में मुखिया का नाम महिला का ही होना चाहिए।

वहीं अगर परिवार में कोई महिला नहीं है तब पुरुष का नाम भरा जाएगा।

इसके बाद इसमें मुखिया का आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, परिवार की सालाना आय, बिजली और एलपीजी कनेक्शन की जानकारी भी देनी होगी।

राशन कार्ड के लिए दस्तावेज

आधार कार्ड

बिजली का बिल

आय प्रमाण पत्र

सभी परिवार सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो

अगर पहले से कोई राशन कार्ड था और नया बनवा रहे हैं या अपग्रेड कर रहे हैं तो उसकी कॉपी

ऑनलाइन कैसे बनाएं कार्ड? 

आप चाहें तो e-district Portal के माध्यम से खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद ही आप इसका फायदा उठा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें