अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपको काम, बिजनेस या किसी भी काम के लिए रोजाना टोल प्लाजा पार करना पड़ता है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में बड़ा संशोधन किया है. नए नियम के तहत, 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग 1,500 या 3,000 रुपये में सालाना लोकल पास (Annual Local Pass) बनवा सकेंगे. इससे आपको हर बार टोल क्रॉस करते समय अलग से पैसे नहीं देने पड़ेंगे.
उत्तर प्रदेश में एनएचएआई (NHAI) के कुल 135 टोल प्लाजा हैं, इसलिए इस फैसले का फायदा यूपी के लाखों लोगों को मिलने वाला है. जानिये यह पास किसे मिलेगा, इसकी फीस कितनी होगी और पास बनवाने की क्या शर्तें हैं.
1,500 और 3,000 रुपये की दर किसके लिए तय हुई है?
सालाना पास की फीस इस बात पर निर्भर करेगी कि टोल प्लाजा शहर के अंदर है या बाहर. अगर आपका टोल प्लाजा किसी नगरपालिका या स्थानीय निकाय सीमा के बाहर स्थित है तो 1,500 सालाना फीस लगेगी. अगर टोल प्लाजा किसी नगरपालिका या स्थानीय नगरीय क्षेत्र की सीमा के अंदर स्थित है तो 3,000 सालाना फीस होगी.
लोकल पास पाने के लिए कौन-कौन सी शर्तें पूरी करनी होंगी?
अगर आप इस सस्ते सालाना पास का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा:
- आपका घर उस टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में होना चाहिए. इसके प्रमाण के लिए पास बनवाते समय एड्रेस प्रूफ जैसे आधार कार्ड या अन्य वैध आईडी देना होगा.
- यह सुविधा सिर्फ पर्सनल यूज वाली प्राइवेट गाड़ियों के लिए है. कमर्शियल (टैक्सी, ट्रक आदि) वाहनों को यह पास नहीं मिलेगा.
- आपकी गाड़ी पर एक्टिव और वैध FASTag लगा होना जरूरी है.
- अगर आपके रूट पर टोल से बचने के लिए कोई सर्विस रोड या वैकल्पिक रास्ता पहले से उपलब्ध है, तो यह रियायती पास जारी नहीं किया जाएगा.
- यह पास केवल उसी खास टोल प्लाजा पर चलेगा, जिसके लिए आपने इसे बनवाया है; यह पूरे प्रदेश के सभी टोल पर काम नहीं करेगा.
यूपी के लोगों को कैसे मिलेगा इसका फायदा?
उत्तर प्रदेश के 135 टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, छात्रों और रोजाना अप-डाउन करने वाले लोगों का टोल पर होने वाला बड़ा खर्च अब बच जाएगा. अब उन्हें महीने या दिन के हिसाब से बार-बार पैसे कटवाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी.
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
18 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
21 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
22 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
23 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 day agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines