दिवाली-छठ का हो गया काम! अयोध्या के लिए दिल्ली-हैदराबाद जैसे शहरों से मिलेंगी नॉनस्टॉप फ्लाइट्स

दीपावली और त्योहारी सीजन में स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1700 से ज्यादा फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की है. वहीं अयोध्या के लिए बड़े शहरों से नॉनस्टॉप फ्लाइट भी चलेंगी.

यात्रियों के लिए खुशखबरी.

यात्रियों के लिए खुशखबरी. (Photo-LinkedIN)

SpiceJet Ayodhya Flights: इस दीवाली, अयोध्या की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. स्पाइसजेट ने अयोध्या से चार प्रमुख शहरों दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए विशेष दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ानों की घोषणा की है. ये उड़ानें 8 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगी. इसके अलावा, मुंबई से अयोध्या के लिए भी उड़ानों पर विचार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को और ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए कदम

दीपावली और अन्य त्योहारी सीजन में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसके अलावा, इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने 1,700 से ज्यादा अतिरिक्त फ्लाइट्स बढ़ाने की घोषणा की है. इसका कारण यात्रा के दौरान भारीड़भाड़ और किराए में बढ़ोतरी को कम करना है.

किराए में राहत की उम्मीद

नॉर्मली अक्टूबर से दिसंबर तक हवाई यात्रा का पीक सीजन रहता है. इस दौरान कई मार्गों पर टिकट की कीमतें बढ़ जाती हैं. इस बार DGCA ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि एक्स्ट्रा उड़ानें चलाई जाएं और किराए में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो. इससे यात्रियों को समय पर और सस्ती टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

एयरलाइंस की तैयारी

DGCA की समीक्षा बैठक के बाद एयरलाइंस ने आश्वासन दिया है कि वे अपनी उड़ान क्षमता बढ़ाएंगी.
जानकारी के मुताबिक

  • इंडिगो 42 सेक्टरों में लगभग 730 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी.
  • एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 20 सेक्टरों में 486 अतिरिक्त उड़ानें चलाएंगी.
  • स्पाइसजेट 38 सेक्टरों में 546 अतिरिक्त उड़ानें उपलब्ध कराएगी.

इस तरह कुल मिलाकर लगभग 1,750 अतिरिक्त उड़ानें त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी.

क्यों बढ़ जाता है किराया?

पीक सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण टिकट की कीमतें सामान्यतः ज्यादा हो जाती हैं. हालांकि इस बार DGCA की निगरानी के चलते, एयरलाइंस को अनावश्यक किराया वृद्धि से रोका जाएगा. एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस अक्टूबर में लगभग 22,945 घरेलू उड़ानें चलाने की योजना बना रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ