Ration Card Update: मिनटों में कैसे अपडेट करें अपना राशन कार्ड केवाईसी? जानें डिटेल्स

Ration Card Update: अगर आपने अभी तक राशन कार्ड अपडेट कर केवाईसी नहीं किया है तो इसे आज ही पूरा कर लें, ताकि समय पर आपको कई योजनाओं का लाभ मिल सके। वहीं, अगर आप केवाईसी नहीं कराते हैं तो इसके कई सारे नुकसान हो सकते हैं। साथ ही आपका कार्ड इनवैलिड भी हो सकता है।

Ration Card Update

Ration Card Update

विज्ञापन

Ration Card Update: राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए खाद्य सुरक्षा मंत्रालय द्वारा सभी खाद्यान्न विभागों में केवाईसी का काम किया जा रहा है। सभी राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी विभाग में जाकर कर्मचारियों की मदद से बिल्कुल मुफ्त में केवाईसी करवा सकते हैं। राशन कार्ड की केवाईसी करा सकते हैं। आपको बता दें कि ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर और कैफे से भी केवाईसी पूरी हो रही है। राशन कार्ड धारकों में से जिन्होंने अभी तक राशन कार्ड की केवाईसी नहीं कराई है, वह यहां जान सकते हैं कि कैसे केवाईसी करें और इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

केवाईसी कराने के फायदे

1. राशन कार्ड के सभी छोटे एवं बड़े फायदे मिलेंगे।

विज्ञापन

2. राशन कार्ड अब सरकारी स्तर पर लगातार काम करेगा।

3. केवाईसी अपडेट होने के बाद राशन कार्ड सत्यापित माना जाएगा।

4. राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम भी जोड़े जाएंगे

विज्ञापन

5. केवाईसी हो जाने के बाद उन्हें राशन कार्ड से संबंधित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

राशन कार्ड ई केवाईसी स्थिति

राशन कार्ड धारक जो अपना राशन कार्ड KYC करवाते हैं, उन्हें अपनी पूरी जानकारी के लिए एक बार राशन कार्ड का KYC स्टेटस चेक करना अनिवार्य होगा। आपको बता दें कि KYC स्टेटस चेक करने से आप यह जान पाएंगे कि आपका KYC पूरी तरह से अपडेट है या नहीं। यह स्टेटस राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर से ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

केवाईसी न करने पर क्या होंगे नुकसान?

1. अगर आपके राशन कार्डों की केवाईसी नहीं होगी तो वे सरकारी स्तर पर अमान्य हो जाएंगे।

विज्ञापन

2. बिना केवाईसी के किसी भी राशन कार्ड धारक को सरकारी लाभ नहीं मिल सकेगा।

3. उनके नाम राशन कार्ड की पात्रता श्रेणी से भी हटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

4. राशन कार्ड में सदस्यों के नामांकन में संशोधन भी संभव नहीं होगा।

5. राशन कार्ड से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कैसे करें ऑनलाइन अपडेट

1. सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल में Mera KYC और Face ID एप्लीकेशन डाउनलोड करें।

2. इन दोनों एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद Mera KYC एप्लीकेशन को ओपन करें और उसमें अपना राज्य चुनें।

विज्ञापन

3. आपको राज्य के साथ-साथ स्थान भी दर्ज करना होगा और उसे सत्यापित करना होगा।

4. अब आपको मोबाइल से जुड़ा आधार नंबर दर्ज करना होगा जिस पर ओटीपी आएगा।

विज्ञापन

5. जनरेटेड ओटीपी दर्ज करके वेरीफाई करें और फेस आईडी की मदद से सेल्फी कैमरे से चेहरे को स्कैन करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ