प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को रहने के लिए आवास दिया जाता है। इसके लिए राजीव गांधी हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बेंगलुरु ने आवेदन फार्म जारी कर दिया है।

Pradhan Mantri Awas Yojana
विज्ञापन

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अवेदन शूरू हो चुके हैं। राजीव गांधी हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बेंगलुरु ने केंद्र सरकार की पीएमएवाई 2.0 के तहत घर के बिना रहने वाले परिवारों (अस्थायी या कच्चे घरों में रहने वाले) और भूखंडों के बिना रहने वाले परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए आवेदन फार्म जारी कर दिया है। इसके लिए आप अधिकारीक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन होंगे योग्य?

हुबली-धारवाड़ नगर निगम ( ADNMC) के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निवासी, जो किसी भी वार्ड या सेक्टर से जुड़े नहीं हैं और आवासहीन (कच्चे घर में रहने वाले) या भूमिहीन परिवारों की श्रेणी में आते हैं, वे इस योजना के तहत आवास लाभ के लिए आवेदन करने के योग्य हैं।

विज्ञापन

कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन?

योग्य लाभार्थी 15 जुलाई 2025 तक या उससे पहले केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmay.urban.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं।

वहीं,  हुबली-धारवाड़ नगर निगम के आयुक्त की विज्ञप्ति के अनुसार, अधिक जानकारी के लिए आवेदक एचडीएमसी के आवास विभाग से फोन 0836-2213848 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

पहचान प्रमाण
आय प्रमाण पत्र
पता प्रमाण पत्र
संपत्ति का विवरण
बैंक खाता विवरण

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ