Post Office Schemes: लोग अक्सर अपने पैसों को सही जगह लगाने को लेकर काफी चिंता में रहते हैं. ऐसे में कन्फ्यूजन भी आम कारण है कि आखिर किस स्कीम में पैसा लगाया जाए जिससे वो सुरक्षित रहे. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स के बारे में बताते हैं. ये स्कीम्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं.
इन स्कीम्स में न सिर्फ आपका पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि आपको गारंटीड रिटर्न भी मिलता है. यही कारण है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों की बजाय पोस्ट ऑफिस में निवेश करते हैं.
अब अगर आप भी अपने पैसे को सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए पोस्ट ऑफिस की टॉप 5 स्कीम्स लेकर आए हैं.
-किसान विकास पत्र
-सुकन्या समृद्धि खाता
-पब्लिक प्रोविडेंट फंड
-राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता
-राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र
किसान विकास पत्र
‘किसान विकास पत्र (केवीपी)’ एक सर्टिफिकेट स्कीम है जिसे भारत सरकार ने 1 अप्रैल 1988 में शुरू किया था. इस स्कीम में आपका निवेश लगभग 9 साल 7 महीने में दोगुना हो सकता है.
ये सर्टिफिकेट एक वयस्क द्वारा अपने लिए, किसी नाबालिग की ओर से या किसी नाबालिग के लिए खरीदे जा सकते हैं. इसे दो वयस्कों द्वारा संयुक्त रूप से भी खरीदा जा सकता है.
इसके फायदे
-यह योजना निवेश पर 7.5% वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है.
-निवेशित राशि 115 महीनों (9 वर्ष और 7 महीने) में दोगुनी हो सकती है. इसमें कोई अधिकतम जमा सीमा नहीं है.
-डाकघरों और अधिकृत बैंकों में खाते खोले जा सकते हैं.
-KVP को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को और एक डाकघर से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है.
-KVP को निवेश की तिथि से ढाई वर्ष बाद निर्दिष्ट दरों पर भुनाया जा सकता है.
सुकन्या समृद्धि खाता
सुकन्या समृद्धि योजना खासकर लड़कियों के भविष्य के लिए बनाई गई है. इस योजना में 8.2% सालाना ब्याज मिलता है. इसमें भी ब्याज सालाना जोड़कर मिलता है. यह योजना माता-पिता के लिए लंबे समय तक फायदे वाली है. इसमें न्यूनतम 250 रुपये से खाता खोला जा सकता है और सालाना अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
पीपीएफ भारत सरकार की एक लंबी अवधि की निवेश योजना है. यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. इस स्कीम पर 7.1% वार्षिक ब्याज मिलता है. इसमें आप सालाना अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. पीपीएफ खाते को लेकर आपको एक बात का खास ध्यान रखनी होगी, अगर आप एक साल में कम से कम 500 रुपये भी जमा नहीं करते हैं तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा. हालांकि, इसे जुर्माना देकर दोबारा एक्टिव कराया जा सकता है. पीपीएफ खाते के साथ आपको लोन की भी सुविधा मिलती है.
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, 1.15 लाख से ज्यादा हुआ रेट, देखें शहरों में क्या हैं भाव?
राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता
यह योजना छोटे/गरीब निवेशकों को अपने भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक निधि बनाने में मदद करती है. यह खाता या तो एक वयस्क द्वारा या दो वयस्कों द्वारा संयुक्त रूप से खोला जाता है. इसमें आपको 6.7 फीसदी का निश्चित रिटर्न मिलता है. इसमें आप कम से 100 रुपये प्रति माह से निवेश करना शुरू कर सकते हैं.
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) भारत सरकार की एक बचत योजना है जो डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध है, जिसमें भारतीय नागरिकों को छोटी बचत को बढ़ावा देने के लिए निवेश करने का एक सुरक्षित और निश्चित-आय विकल्प प्रदान किया जाता है. यह योजना 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती है, और अर्जित ब्याज पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर छूट मिलती है.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
10 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
12 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
17 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
1 day agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
2 days agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines