अगर आप भी अपने पैसों को एक सुरक्षित और फायदे वाली जगह पर लगाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra – KVP) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह एक सरकारी गारंटी वाली योजना है, जिसमें ना केवल आपका पैसा सुरक्षित रहता है, बल्कि 7.5% सालाना ब्याज दर के साथ यह 115 महीनों यानी करीब 9 साल 7 महीने में पैसा दोगुना कर देती है।
सिर्फ ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआत
इस योजना में आप कम से कम ₹1000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, यानी आप जितना चाहें उतना पैसा लगा सकते हैं। साथ ही, आप चाहें तो एक से ज्यादा KVP अकाउंट भी खोल सकते हैं।
कौन खोल सकता है अकाउंट?
कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकता है और इतना ही नहीं एक व्यक्ति कितने भी KVP खाते खुलवा सकता है। अभिभावक 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे के नाम पर भी किसान विकास पत्र खाता खुलवा सकते हैं।
पैसा डबल होने का आसान फॉर्मूला
इस स्कीम में ब्याज कम्पाउंडिंग के आधार पर जुड़ता है, जिससे पैसा तेजी से बढ़ता है। उदाहरण के तौर पर समझे तो अगर आपने ₹1 लाख का निवेश किया, तो पहले साल के अंत में आपको 7.5% के हिसाब से ₹7,500 ब्याज मिलेगा। यह ब्याज मूलधन में जुड़ जाएगा और दूसरे साल की शुरुआत में आपका कुल निवेश ₹1,07,500 हो जाएगा। दूसरे साल इसका ब्याज ₹8,062 होगा, और यह सिलसिला चलता रहेगा। इसी तरह, लगभग 115 महीनों में आपकी रकम दोगुनी होकर ₹2 लाख हो जाएगी।
इस स्कीम में निवेश पर कोई मार्केट रिस्क नहीं है क्योंकि इसे सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। लेकिन इस स्कीम में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट नहीं मिलती। हालांकि या स्कीम सुरक्षित और निश्चित रिटर्न की चाह रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
संबंधित खबरें
पानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
18 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 days agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines