News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
PM Kisan Yojna: देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए खुशखबरी आ सकती है। केंद्र सरकार की योजना पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जल्द ही 20वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है। यह योजना साल 2019 में शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, जो आमतौर पर हर चार महीने पर ₹2,000 की एक किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना से देशभर के लाखों किसानों को फायदा पहुंचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 20वीं किस्त जुलाई के महीने में ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी अभी इस संबंध में कोई अपडेट नहीं है।
19वीं किस्त कब आई थी?
सरकार ने 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की थी। इसके बाद किसानों को उम्मीद थी कि 20वीं किस्त जून में मिलेगी, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से यह भुगतान टल गया। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त जुलाई में जारी की जा सकती है।
किस्त पाने के लिए जरूरी काम
किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे 20वीं किस्त का पैसा समय पर पाने के लिए निम्नलिखित जरूरी काम जल्द पूरा कर लें:
योजना से जुड़े किसानों को बड़ी राहत
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अब तक करोड़ों किसानों को लाभ मिल चुका है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और खेती को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसलिए किसान को चाहिए कि वे अपनी सारी जानकारियां और दस्तावेज समय पर अपडेट रखें ताकि कोई परेशानी न हो।
न्यूज 24 पर पढ़ें Utility, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।