हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Kisan 24th Installment Alert: पीएम क‍िसान योजना को लेकर आया नया अपडेट, आज ही करा लें ये काम; वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan 24th Installment Status Check: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी होगी. 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 2,000 रुपये आएंगे या नहीं, pmkisan.gov.in पर Know Your Status से चेक करें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
PM क‍िसान योजना की 24वीं क‍िस्‍त 30 अक्टूबर को आएगी. (फोटो - एआई)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. योजना की 24वीं किस्त (24th Installment) 30 अक्टूबर 2026 को जारी होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे. लेकिन सवाल यह है कि क्या आपके खाते में इस बार 2000 रुपये की किस्त आएगी या आपका नाम लिस्ट से कट गया है?

घबराने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में Beneficiary Status चेक कर सकते हैं. जान‍िये स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया और स्टेटस में लिखे शब्दों का असली मतलब क्‍या है.

कैसे चेक करें अपना PM Kisan Beneficiary Status?

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें. स्क्रीन पर आपकी पूरी डिटेल्स और स्टेटस खुलकर आ जाएगा.

विज्ञापन

जानिए किसका पैसा अटकेगा और किसका आएगा
अगर ओटीपी दर्ज करने के बाद स्टेटस में कुछ खास मैसेज दिख रहे हैं, तो इसका मतलब समझ लें:

Withheld (विथहेल्ड): अगर आपके स्टेटस में Withheld लिखा है, तो आपकी 24वीं किस्त अटक जाएगी.
Under Verification / Eligibility Under Review: अगर यह लिखा दिख रहा है, तो आपकी पात्रता की दोबारा जांच चल रही है और किस्त का पैसा रुक जाएगा. अगर ऐसा है, तो तुरंत अपने नजदीकी कृषि विभाग या सीएससी केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लें, वरना अगली किस्त भी नहीं मिलेगी.
FTO Processed: YES / Land Seeding: YES / e-KYC: YES / Aadhaar Bank Seeding: YES: अगर ये सभी विकल्प YES हैं और ग्रीन टिक लगे हैं, तो बेफिक्र रहिए, 30 अक्टूबर को आपके खाते में पैसा जरूर आएगा.

विज्ञापन

क्यों घट रही है लाभार्थियों की संख्या?
पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़े को रोकने और केवल वास्तविक किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने e-KYC और भू-सत्यापन (Land Verification) को कड़ा कर दिया है.

19वीं किस्त: 10.06 करोड़ किसानों को लाभ मिला.
20वीं किस्त: घटकर 9.71 करोड़ रह गई.
21वीं किस्त: 9.35 करोड़ किसानों को मिला.
22वीं किस्त: 9.46 करोड़ किसानों को मिला.
23वीं किस्त: 9.44 करोड़ किसानों को मिला.
24वीं किस्त: लगभग 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी.

विज्ञापन

कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं?
नियमों के मुताबिक, अगर किसान परिवार का कोई सदस्य डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता (Income Tax Payer) है या 10000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाता है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है. इसके अलावा एक परिवार से केवल एक ही पात्र व्यक्ति (पति या पत्‍नी में से कोई एक) को इसका लाभ मिल सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola