PM Kisan 24th Installment Date: जानिए कब आएगी 2000 रुपये की अगली किस्त? किसान तुरंत कर लें ये जरूरी काम; वरना नहीं आएंगे पैसे

PM Kisan 24th Installment जल्द जारी हो सकती है. जानें 2000 रुपये की अगली किस्त की संभावित तारीख क्‍या है और e-KYC अपडेट व पोर्टल पर स्टेटस चेक करने का आसान तरीका क्‍या है.

PM Kisan 24th Installment Date Expectation Check Status eKYC

पीएम किसान 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, अक्टूबर में आ सकते हैं 2000 रुपये, चेक करें लिस्ट और स्टेटस (File Photo)

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना किसी बड़े सहारे से कम नहीं है. 23वीं किस्त का पैसा मिलने के बाद अब सभी किसानों की निगाहें 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment) पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं कि खाते में अगली 2000 रुपये की किस्त कब टपकेगी, तो यह खबर आपके लिए ही है. आइए जानते हैं कि 24वीं किस्त कब तक आ सकती है, किन्हें यह पैसा मिलेगा और अटकने से बचाने के लिए आपको तुरंत क्या काम कर लेना चाहिए.

विज्ञापन

कब आ सकती है 24वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को पश्‍च‍िम बंगाल के तारकेश्‍वर से 23वीं किस्त जारी की थी, जिसमें 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18880 करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर किए गए थे. ऐसे में, जैसा कि हम जानते हैं, पीएम किसान योजना का पैसा हर 4 महीने में दिया जाता है. जून के बाद हिसाब लगाएं तो अगली किस्त अक्टूबर 2026 (PM Kisan 24th Installment Date) में जारी होने की पूरी संभावना है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक सटीक तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

किसानों को कितना पैसा मिलता है?
पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को साल में 6000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह राशि साल भर में तीन बराबर किस्तों 2000-2000 रुपये में सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में direct benefits transfer (DBT) के जरिए भेजी जाती है.

विज्ञापन

2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत सरकार अब तक 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को बांट चुकी है.

पैसा अटक न जाए! तुरंत कर लें ये 3 जरूरी काम
सरकार ने धोखाधड़ी रोकने और सही किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए कुछ नियम बहुत सख्त कर दिए हैं. अगर आपकी 24वीं किस्त आने वाली है, तो सुनिश्‍च‍ित करें कि ये तीन काम पूरे हों:

विज्ञापन
  1. e-KYC पूरा हो. रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है.
  2. आधार लिंक (Aadhaar Linking): आपका बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) और DBT इनेबल्ड होना चाहिए.
  3. लैंड सीडिंग (Land Seeding): पीएम-किसान पोर्टल पर आपके जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन (Land Seeding) सही होना चाहिए.

बता दें क‍ि 1 फरवरी 2019 के बाद खरीदी गई जमीन के मामलों या एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों के लाभ लेने जैसी स्थिति में सरकार वेर‍िफ‍िकेशन पूरा होने तक किस्त रोक सकती है.

घर बैठे स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपकी किस्त का स्टेटस क्या (How to Check Status) है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

विज्ञापन
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Know Your Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर आपकी ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक आधार लिंकिंग का स्टेटस दिख जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ