अक्सर जैसे-जैसे स्मार्टफोन पुराना होता है, उसकी स्पीड कम होने लगती है और फोन बार-बार हैंग करने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि हम कोई ऐप खोलते हैं, लेकिन वह बीच में ही अटक जाता है। इस वजह से काम रुक जाता है और परेशानी भी होती है। अगर आपके फोन में भी यही परेशानी आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं। थोड़ी-सी सावधानी और सही उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि फोन के बार-बार हैंग होने की असली वजहें क्या हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ आम कारणों के बारे में हम यहां बता रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन की स्पीड दोबारा बढ़ा सकते हैं।
फोन को रीस्टार्ट करें
सबसे पहला और आसान तरीका है फोन को रीस्टार्ट करना। यह छोटा-सा कदम कई बार बड़ी समस्याओं को हल कर देता है। फोन को पूरी तरह बंद करें और कुछ सेकंड बाद दोबारा चालू करें। अक्सर इस तरीके से हैंग होने की दिक्कत कम हो जाती है।
कैशे डेटा साफ करें
फोन के ऐप्स समय-समय पर अस्थायी फाइलें यानी कैशे डेटा जमा कर लेते हैं। यह डेटा ज्यादा होने पर फोन की स्पीड को धीमा कर देता है। इसे हटाने के लिए फोन की सेटिंग्स – ऐप्स – स्टोरेज – कैशे क्लियर विकल्प का इस्तेमाल करें। इससे आपका फोन हल्का और तेज हो जाएगा।
पेरेंट्स की टेंशन खत्म, HMD ने लॉन्च किया ये एडवांस्ड फीचर फोन, अश्लील कंटेंट अपने आप होगा ब्लॉक
ऐप्स को अपडेट करें
कई बार पुराने वर्जन वाले ऐप्स में बग होते हैं, जिसकी वजह से फोन हैंग होने लगता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाकर अपने सभी ऐप्स को अपडेट रखें। नए अपडेट में आमतौर पर बग फिक्स और बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।
स्टोरेज खाली करें
अगर आपके फोन की मेमोरी पूरी भर गई है तो भी यह स्लो और हैंग होने लगता है। गैर-जरूरी फोटो, वीडियो, फाइलें या ऐप्स को डिलीट करें। आप चाहें तो डेटा को क्लाउड या एक्सटर्नल स्टोरेज में भी सेव कर सकते हैं। स्टोरेज खाली करने से फोन को काम करने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।
फैक्ट्री रीसेट करें
अगर ऊपर बताए गए सभी उपाय काम न करें, तो आखिरी विकल्प है फैक्ट्री रीसेट। इससे फोन बिल्कुल वैसा हो जाता है जैसा आपने इसे खरीदा था। लेकिन ध्यान रखें – इससे आपका सारा डेटा मिट जाएगा। इसलिए इस स्टेप को अपनाने से पहले बैकअप जरूर ले लें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
-एक ही समय में बहुत सारे ऐप्स न चलाएं।
-केवल भरोसेमंद और फोन के लिए अनुकूलित ऐप्स का ही इस्तेमाल करें।
-फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएं।
-समय-समय पर एंटीवायरस से फोन को स्कैन करते रहें।
संबंधित खबरें
पानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
8 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
9 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines