चाहे आप पहली बार अपने बच्चे का पासपोर्ट बनवा रहे हों या अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने की सोच रहे हों, अब आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. जी हां, क्योंकि विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 की घोषणा की है. नए बदलावों के बाद बच्चों के लिए पासपोर्ट आवेदन शुल्क और वैधता की शर्तों में खास बदलाव किए गए हैं.
यही नहीं तत्काल और नॉर्मल पासपोर्ट बनवाने के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. संयुक्त सचिव और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी बीएस मुबारक के हस्ताक्षर वाले ये नए नियम 15 सितंबर को आधिकारिक गजट में प्रकाशित होते ही तुरंत लागू हो गए. आइये आसान भाषा में समझते हैं कि नियमों में क्या-क्या बदला है और अब पासपोर्ट बनवाने के लिए कितने खर्च करने होंगे.
15 साल से छोटे बच्चों के लिए पासपोर्ट के नए नियम
सबसे पहले बात करते हैं 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नियमों में बदलाव की. 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेजों वाला सामान्य पासपोर्ट अब जारी होने की तारीख से 5 साल के लिए ही मान्य होगा, या फिर बच्चा जब तक 18 साल का नहीं हो जाता. इनमें से जो भी पहले पूरा होगा, उसे माना जाएगा.
यह भी पढ़ें : US Green Card Wait Time: आज अप्लाई किया तो 179 साल बाद मिलेगा अमेरिकी ग्रीन कार्ड, फंसे हैं 10 लाख भारतीय
कितना महंगा हुआ पासपोर्ट?
विदेश मंत्रालय ने नॉर्मल से लेकर तत्काल और पीसीसी (PCC) तक सभी कैटेगरी की फीस बढ़ा दी है. वयस्कों के लिए 36 पेज (Normal) वाले जिस पासपोर्ट के लिए पहले 1500 लगते थे, अब 2500 लगेंगे. वहीं 60 पेज (Normal) के लिए पहले 2000 रुपये लगते थे, अब 3500 रुपये देने होंगे.
36 पेज (Tatkaal) वाला तत्काल पासपोर्ट पहले 3500 रुपये का था, अब फीस बढ़कर 5000 हो गई है. वहीं 60 पेज (Tatkaal) के लिए पहले 4000 देने पड़ते थे, अब 6000 चुकाने होंगे. 60 पेज वाले पासपोर्ट के खोने या खराब होने पर Tatkaal Replacement के लिए अब 5500 रुपये की जगह सीधे 8500 रुपये लगेंगे.
बच्चों (Minors) के लिए:
36 पेज (Normal Fresh/Reissue): फीस 1000 रुपये से बढ़ाकर 1750 रुपये कर दी गई है.
36 पेज (Tatkaal): अब इसके लिए 3000 रुपये देने होंगे.
आपको बता दें कि 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से ज्यादा के वरिष्ठ नागरिकों को नया (Fresh) पासपोर्ट बनवाने पर 10% की छूट मिलेगी. ध्यान रहे, यह छूट रिन्यू (Reissue) कराने पर नहीं मिलेगी.
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
2 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
1 day agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 day agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines