आपके साथ भी हो रहा है पैन कार्ड फ्रॉड, जानें कैसे करें इसका पता?  

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पैन की डिटेल कहीं शेयर करते हैं और  धोखाधड़ी का  शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इस फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि इससे आप कैसे बच सकते हैं? 

PAN Card Fraud

PAN Card Fraud

पैन कार्ड धारकों के लिए एक नया अपडेट आया है। आमतौर पर हम पैन कार्ड के बारे में सुनते हैं कि धोखाधड़ी हुई है। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल किसी दूसरे व्यक्ति ने कर लिया हो। इसके कारण पैन कार्ड के मूल धारक को जुर्माना भरना पड़ता है। आजकल कई ऐसे ऐप हैं जहां आप सिर्फ पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी के जरिए लोन पा भी सकते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस सुविधा का गलत फायदा उठा रहे हैं और गलत पैन कार्ड की जानकारी शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से पता लगा सकता है कि आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है या नहीं?

कैसे होता है पैन कार्ड का इस्तेमाल?

पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर ये नंबर किसी के पास पहुंच जाए तो वह आपकी वित्तीय जानकारी हासिल कर सकता है। कई बार रेलवे टिकट बुक करने के लिए पैन का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में आपका पैन नंबर रिजर्वेशन चार्ट पर होता है। इस वजह से आपका पैन आसानी से हैकर के हाथ लग सकता है। वहीं, कई बार अगर केवाईसी आदि किसी थर्ड पार्टी के जरिए कराई जाती है तो कमजोर सुरक्षा और डेटा लीक आदि के चलते पैन फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होती है।

पैन कार्ड धोखाधड़ी का पता लगाने का आसान तरीका

1. क्रेडिट स्कोर का पता लगाकर कोई भी व्यक्ति यह जानकारी प्राप्त कर सकता है कि उसके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है या नहीं।

2. आप सिबिल, इक्विफैक्स एक्सपेरियन या क्रिफ हाई मार्क के जरिए आसानी से पता लगा सकेंगे कि आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कहां से किया जा रहा है।

3. वित्तीय रिपोर्ट को फिनटेक प्लेटफॉर्म पेटीएम या बैंक बाजार के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।

कहां करें शिकायत दर्ज?

आपको बता दें, अगर आपको पता चले कि आपके पैन कार्ड का दुरुपयोग हुआ है तो आप तुरंत आयकर की वेबसाइट incometax.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ