PAN-Aadhaar Linking Deadline: 31 दिसंबर से पहले नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका PAN, जानें नुकसान

PAN-Aadhaar लिंकिंग को हल्के में लेना अब भारी पड़ सकता है. सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक लिंक नहीं हुआ तो 1 जनवरी 2026 से PAN निष्क्रिय हो सकता है. ITR फाइलिंग, रिफंड और निवेश जैसे कई जरूरी काम रुक सकते हैं. जानिए किसे लिंक करना जरूरी है, कैसे करना है और देरी करने पर क्या-क्या दिक्कतें आएंगी.

Pan Aadhar link

आधार-पैन ल‍िंक करने की लास्‍ट डेट नजदीक.

PAN-Aadhaar Linking Deadline: अगर आप टैक्सपेयर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. PAN और Aadhaar को लिंक करना अब सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि कानूनी जरूरत बन चुका है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर 31 दिसंबर 2025 तक PAN-Aadhaar लिंक नहीं हुआ, तो 1 जनवरी 2026 से PAN निष्क्रिय (Inoperative) हो सकता है. इसका असर टैक्स फाइलिंग से लेकर रिफंड और कई वित्तीय कामों पर पड़ेगा. इसलिए समय रहते यह काम पूरा करना बेहद जरूरी है.

PAN-Aadhaar लिंकिंग की आखिरी तारीख क्या है

सरकार के नियमों के मुताबिक PAN को Aadhaar से लिंक करना अनिवार्य है. अगर 31 दिसंबर 2025 तक लिंकिंग नहीं होती है, तो 1 जनवरी 2026 से PAN निष्क्रिय हो सकता है. निष्क्रिय PAN के साथ न तो ITR फाइल हो पाएगा और न ही टैक्स रिफंड मिलेगा. कई वित्तीय लेनदेन भी अटक सकते हैं.

किसे PAN-Aadhaar लिंक करना जरूरी है

वित्त मंत्रालय की 3 अप्रैल 2025 की अधिसूचना के अनुसार, जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2024 से पहले Aadhaar Enrolment ID के आधार पर PAN जारी किया गया था, उन्हें अपना Aadhaar नंबर आयकर विभाग को 31 दिसंबर 2025 तक देना जरूरी है. CBDT अगर आगे कोई नई तारीख तय करता है, तो वही मान्य होगी.

Aadhaar Enrolment ID से बने PAN का क्या करें

अगर आपका PAN Aadhaar Enrolment ID के जरिए बना था, तब भी Aadhaar नंबर जारी होने के बाद PAN-Aadhaar लिंक करना जरूरी है. यह श्रेणी खास तौर पर 31 दिसंबर 2025 की डेडलाइन में शामिल है. आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर यह प्रक्रिया आसानी से ऑनलाइन पूरी की जा सकती है.

समय पर लिंक न करने पर क्या नुकसान होगा

अगर तय समय तक PAN-Aadhaar लिंक नहीं किया गया, तो PAN निष्क्रिय हो जाएगा. इसके बाद आप ITR फाइल या वेरिफाई नहीं कर पाएंगे. टैक्स रिफंड अटक जाएगा और पुराने रिटर्न भी प्रोसेस नहीं होंगे. Form 26AS में TDS/TCS सही तरीके से नहीं दिखेगा और ज्यादा दर से कट सकता है. हालांकि पुराने बैंक अकाउंट बंद नहीं होंगे, लेकिन नया निवेश, ट्रेडिंग और KYC अपडेट जैसे काम रुक सकते हैं.

कौन PAN-Aadhaar लिंकिंग की सुविधा ले सकता है

PAN-Aadhaar लिंकिंग की सुविधा सभी व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स के लिए उपलब्ध है. इसके लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्टर होना जरूरी नहीं है. कोई भी व्यक्ति इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है.

ऑनलाइन PAN-Aadhaar लिंक करने का तरीका

PAN को Aadhaar से लिंक करने के लिए आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Link Aadhaar” विकल्प चुनें. यहां PAN नंबर, Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें. OTP के जरिए वेरिफिकेशन होगा. अगर आपका PAN पहले से निष्क्रिय है, तो लिंकिंग से पहले 1,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा. इसके बाद आप लिंकिंग स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

लिंकिंग करते समय किन बातों का रखें ध्यान

PAN और Aadhaar में नाम, जन्मतिथि और जेंडर जैसी जानकारियां बिल्कुल एक जैसी होनी चाहिए. OTP के लिए मोबाइल नंबर एक्टिव होना जरूरी है. NRI, 80 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन और कुछ राज्यों के लोग इस नियम से छूट में आते हैं, लेकिन फिर भी एक बार स्थिति जरूर जांच लें. डेडलाइन के करीब वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कत आ सकती है, इसलिए बेहतर है कि यह काम समय से पहले पूरा कर लिया जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ