Highway Local Pass: टोल प्लाजा पर लाइन का झंझट खत्म! अब RajmargYatra ऐप से घर बैठे, ऐसे बनाएं लोकल पास; जानें पूरा तरीका
हाइवे के पास रहने वाले लोगों को लोकल पास बनवाने के लिए काफी मेहनत और भागदौड़ करना पड़ता है. लेकिन RajmargYatra ऐप की मदद से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है. जानिए कैसे?
Written By: Azhar Naim|Updated: Jul 21, 2026 16:33
Edited By : Azhar Naim|Updated: Jul 21, 2026 16:33
NHAI ने RajmargYatra ऐप में नया डिजिटल फीचर जोड़ा है, जिससे अब लोकल टोल पास घर बैठे मोबाइल से बना सकते हैं.
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और महीनेभर बिना बार-बार टोल भुगतान किए यात्रा कर सकेंगे.
नेशनल हाइवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है, अब उन्हें टोल प्लाजा पर लोकल पास बनवाने के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. लोकल पास बनवाने के लिए अक्सर लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई जरूरी दस्तावेजों को लंबी लाइन में खड़े होकर जमा करवाना पड़ता था. लेकिन इस समस्या को खत्म करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्द प्राधिकरण (NHAI) ने RajmargYatra ऐप में नया डिजिटल फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से लोग अपने मोबाइल से ही कुछ मिनटों में लोकल टोल पास के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस नए ऐप की मदद से हाइवे पर यात्रा पहले से आसान और तेज हो सकेगा.
NHAI के नियमों के अनुसार, जिन लोगों का घर किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आता है, वे इस डिजिटल लोकल पास का सुविधा आसानी से उठा सकेंगे. इस पास की मदद से पात्र स्थानीय वाहन चालक संबंधित टोल प्लाजा से महीनेभर बिना बार-बार भुगतान किए यात्रा कर पाएंगे. इस ऐप से पहले लोगों को लोकल पास बनवाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पर पड़ती थी. जिसमें टोल प्लाजा कार्यालय जाना, दस्तावेजों को जमा करने लिए लाइन में घंटों खड़े होना आदि शामिल है. लेकिन अब इस नए ऐप से यब पूरी प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है, जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी और रोज की टेंशन भी खत्म होगी.
रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल ये सुविधा पूरा देश में लागू नहीं है, सिर्फ दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई है. हालांकि, आने वाले समय में इसे देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू करने की योजना है.
सब कुछ डिजिटली होगा वेरीफाई
लोकल पास बनाने की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए RajmargYatra ऐप को कई सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है. अब यूजर की अनुमति के बाद ऐप वाहन और पते से जुड़ी जरूरी जानकारी खुद ही वेरीफाई कर लेगा. इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से इन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा:-
FASTag: वाहन की जानकारी और सक्रिय FASTag की जांच के लिए.
VAHAN पोर्टल: वाहन नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को वेरीफाई करने के लिए.
DigiLocker: आधार या अन्य पहचान पत्र के जरिए पता जांचने के लिए.
GIS तकनीक: यह पता लगाने के लिए कि आवेदक का घर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर है या नहीं.
इस ऑटो-वेरिफिकेशन सिस्टम से कागजी प्रक्रिया कम होगी और पास जारी करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज हो जाएगी, जिससे लोगों को पास पाने में आसानी तो होगी साथ ही, सफर में आसान होगा.
AI असिस्टेंट के साथ काम करेगा RajmargYatra ऐप
इस ऐप की एक खास बात ये है कि NHAI ने यात्रियों की मदद के लिए इस ऐप में 'मार्गमित्र' नाम का AI असिस्टेंट भी जोड़ा है. यह फीचर हाइवे से जुड़ी जानकारी और अन्य समस्याओं का जल्दी समाधान करने में मदद करेगा. जानकारी के अनुसार, यह AI फीचर 22 भाषाओं को सपोर्ट करताह, जिसकी मदद से अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोग जानकारी और मदद हासिल कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप;
FASTag रिचार्ज से जुड़ी जानकारी.
KYC अपडेट या जुड़ी जानकारी.
रिफंड स्टेटस की जानकारी.
लोकल पास से जुड़े सवालों के जवाब.
हाईवे सेवाओं और सुविधाओं से जुड़ी मदद आदि सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं.
कैसे बनाएं इस RajmargYatra ऐप से लोकल पास?
इसके लिए सबसे पहले तो ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से राजमार्गयात्रा ऐप (RajmargYatra) को डाउनलोड कर लें.
फोन नंबर और OTP की मदद से ऐप में लॉग इन करें.
अब ऐप के होमपेज पर Local Pass सेक्शन में जाएं और अपनी गाड़ी का नंबर सही से दर्ज करें.
ऐप VAHAN पोर्टल के जरिए आपकी गाड़ी की डिटेल्स और एक्टिव FASTag स्टेटस को खुद वेरीफाई करेगा.
DigiLocker के से अपने आधार या अन्य आईडी से पते का ऑटो-वेरिफिकेशन पूरा करें.
ऐप GIS यानी कि Geographic Information System से यह कन्फर्म करेगा कि आपका घर संबंधित टोल प्लाजा के 20 km के दायरे में है या नहीं.
एलिजिबिलिटी कन्फर्म होने के बाद UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से निर्धारित मासिक फीस का भुगतान करें.
पेमेंट पूरा होते ही डिजिटल लोकल पास तुरंत जारी हो जाएगा और आपके FASTag से लिंक हो जाएगा.
मुख्य निष्कर्ष:- RajmargYatra ऐप के जरिए लोकल टोल पास बनाने की सुविधा हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. अब टोल प्लाजा पर दस्तावेज जमा करने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी.
NHAI ने RajmargYatra ऐप में नया डिजिटल फीचर जोड़ा है, जिससे अब लोकल टोल पास घर बैठे मोबाइल से बना सकते हैं.
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और महीनेभर बिना बार-बार टोल भुगतान किए यात्रा कर सकेंगे.
नेशनल हाइवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है, अब उन्हें टोल प्लाजा पर लोकल पास बनवाने के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. लोकल पास बनवाने के लिए अक्सर लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई जरूरी दस्तावेजों को लंबी लाइन में खड़े होकर जमा करवाना पड़ता था. लेकिन इस समस्या को खत्म करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्द प्राधिकरण (NHAI) ने RajmargYatra ऐप में नया डिजिटल फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से लोग अपने मोबाइल से ही कुछ मिनटों में लोकल टोल पास के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस नए ऐप की मदद से हाइवे पर यात्रा पहले से आसान और तेज हो सकेगा.
NHAI के नियमों के अनुसार, जिन लोगों का घर किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आता है, वे इस डिजिटल लोकल पास का सुविधा आसानी से उठा सकेंगे. इस पास की मदद से पात्र स्थानीय वाहन चालक संबंधित टोल प्लाजा से महीनेभर बिना बार-बार भुगतान किए यात्रा कर पाएंगे. इस ऐप से पहले लोगों को लोकल पास बनवाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पर पड़ती थी. जिसमें टोल प्लाजा कार्यालय जाना, दस्तावेजों को जमा करने लिए लाइन में घंटों खड़े होना आदि शामिल है. लेकिन अब इस नए ऐप से यब पूरी प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है, जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी और रोज की टेंशन भी खत्म होगी.
---विज्ञापन---
रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल ये सुविधा पूरा देश में लागू नहीं है, सिर्फ दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई है. हालांकि, आने वाले समय में इसे देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू करने की योजना है.
सब कुछ डिजिटली होगा वेरीफाई
लोकल पास बनाने की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए RajmargYatra ऐप को कई सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है. अब यूजर की अनुमति के बाद ऐप वाहन और पते से जुड़ी जरूरी जानकारी खुद ही वेरीफाई कर लेगा. इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से इन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा:-
---विज्ञापन---
FASTag: वाहन की जानकारी और सक्रिय FASTag की जांच के लिए.
VAHAN पोर्टल: वाहन नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को वेरीफाई करने के लिए.
DigiLocker: आधार या अन्य पहचान पत्र के जरिए पता जांचने के लिए.
GIS तकनीक: यह पता लगाने के लिए कि आवेदक का घर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर है या नहीं.
इस ऑटो-वेरिफिकेशन सिस्टम से कागजी प्रक्रिया कम होगी और पास जारी करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज हो जाएगी, जिससे लोगों को पास पाने में आसानी तो होगी साथ ही, सफर में आसान होगा.
AI असिस्टेंट के साथ काम करेगा RajmargYatra ऐप
इस ऐप की एक खास बात ये है कि NHAI ने यात्रियों की मदद के लिए इस ऐप में ‘मार्गमित्र’ नाम का AI असिस्टेंट भी जोड़ा है. यह फीचर हाइवे से जुड़ी जानकारी और अन्य समस्याओं का जल्दी समाधान करने में मदद करेगा. जानकारी के अनुसार, यह AI फीचर 22 भाषाओं को सपोर्ट करताह, जिसकी मदद से अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोग जानकारी और मदद हासिल कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप;
---विज्ञापन---
FASTag रिचार्ज से जुड़ी जानकारी.
KYC अपडेट या जुड़ी जानकारी.
रिफंड स्टेटस की जानकारी.
लोकल पास से जुड़े सवालों के जवाब.
हाईवे सेवाओं और सुविधाओं से जुड़ी मदद आदि सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं.
कैसे बनाएं इस RajmargYatra ऐप से लोकल पास?
इसके लिए सबसे पहले तो ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से राजमार्गयात्रा ऐप (RajmargYatra) को डाउनलोड कर लें.
फोन नंबर और OTP की मदद से ऐप में लॉग इन करें.
अब ऐप के होमपेज पर Local Pass सेक्शन में जाएं और अपनी गाड़ी का नंबर सही से दर्ज करें.
ऐप VAHAN पोर्टल के जरिए आपकी गाड़ी की डिटेल्स और एक्टिव FASTag स्टेटस को खुद वेरीफाई करेगा.
DigiLocker के से अपने आधार या अन्य आईडी से पते का ऑटो-वेरिफिकेशन पूरा करें.
ऐप GIS यानी कि Geographic Information System से यह कन्फर्म करेगा कि आपका घर संबंधित टोल प्लाजा के 20 km के दायरे में है या नहीं.
एलिजिबिलिटी कन्फर्म होने के बाद UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से निर्धारित मासिक फीस का भुगतान करें.
पेमेंट पूरा होते ही डिजिटल लोकल पास तुरंत जारी हो जाएगा और आपके FASTag से लिंक हो जाएगा.
मुख्य निष्कर्ष:- RajmargYatra ऐप के जरिए लोकल टोल पास बनाने की सुविधा हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. अब टोल प्लाजा पर दस्तावेज जमा करने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी.
जिन लोगों का घर किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित है, वे NHAI के नियमों के अनुसार RajmargYatra ऐप से लोकल टोल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सबसे पहले RajmargYatra ऐप डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, Local Pass सेक्शन में जाकर वाहन नंबर दर्ज करें. इसके बाद FASTag, VAHAN, DigiLocker और GIS के जरिए वेरिफिकेशन पूरा होगा. जानकारी मिलने पर ऑनलाइन भुगतान करते ही डिजिटल लोकल पास जारी हो जाएगा.
नहीं. अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है. RajmargYatra ऐप के जरिए घर बैठे ही आवेदन, वेरिफिकेशन और भुगतान किया जा सकता है.
फिलहाल लोकल टोल पास की यह सुविधा दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा) पर शुरू की गई है. NHAI इसे चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू करने की योजना बना रहा है.