News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
New FASTag Rules: फास्टैग के नियमों में 15 नवंबर 2025 से बड़ा बदलाव होने वाला है. देश में सभी लोगों को टोल टैक्स चुकाने के लिए FASTag का इस्तेमाल करना होता है. जिसे लेकर सरकार की ओर से कई नियम तय किए गए हैं. वहीं, अब भारत सरकार ने FASTag पर लोगों को बड़ी राहत दी है. अब अगर किसी वाहन में FASTag नहीं है या वह काम नहीं कर रहा है, तो ड्राइवर को टोल का दोगुना भुगतान नहीं करना पड़ेगा.
आपको बता दें कि पहले बिना FASTag की गाड़ियों को नगद में दोगुना टोल देना पड़ता था, जिसके कारण ड्राइवरों को परेशानी होती थी, लेकिन अब डिजीटल पेमेंट के जरिए आसानी होगी. इसके अलावा अगर टोल प्लाजा की मशीन खराब है और FASTag वैलिड है तो वाहन मालिक बिना भुगतान किए भी टोल पार कर सकते हैं.
अब देश के लोगों को FASTag नहीं होने पर या फिर FASTag के ठीक से काम नहीं करने पर दोगुना टोल टैक्स नहीं देना होगा 15 नवंबर से होने जा रहे बदलाव के अनुसार अब आपको 1.25 गुना टोल देना होगा.
यह भी पढ़ें- घर बैठे 2 मिनट में चेक करें ट्रैफिक चालान डिटेल और ऐसे करें पेमेंट
कई बार ऐसा होता है कि टोल प्लाजा पर मशीनें सही से काम नहीं करती है. ऐसे में लोगों को कैश या फिर अन्य तरीकों से पैसे देने होते हैं, लेकिन 15 नवंबर 2025 के बाद यदि वाहन मालिकों के पास वैध फास्टैग है, जो काम करता है लेकिन टोल प्लाजा की मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है और आपका पेमेंट नहीं हो पाया है तो, ऐसी सिचुएशन में आप अब बिना पेमेंट किए भी जा सकते हैं.
इस नए नियम के लागू होने के बाद जो एजेंसियां टोल इकट्ठा करती हैं वे मशीन की खराबी के लिए जवाबदेह होंगी. जब वैध फास्टैग वाले लोग बिना टोल टैक्स का भुगतान किए चले जाएंगे, तब अच्छी गुणवत्ता वाले टोल सिस्टम को बनाए रखने की लिए एजेंसियों पर दबाव पड़ेगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें Utility, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।