---विज्ञापन---

Utility angle-right

अब 4 घंटे में पहुंच सकेंगे मुंबई से वडोदरा, इस दिन चालू होगा 157 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे

Mumbai–Vadodara Expressway: मुंबई और वड़ोदरा के बीच 157 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का सेक्शन अगले 2 महीने में पूरा होने की उम्मीद है. इससे दोनों शहरों के बीच ट्रैवल टाइम महज 4 घंटे का रह जाएगा. इससे लोगों के साथ साथ व्यापार को भी काफी फायदा होगा.

---विज्ञापन---

मुख्य बिंदु

  • मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त 2026 तक खुल सकता है.
  • मुंबई और वड़ोदरा के बीच ट्रैवल टाइम 8 घंटे से घटकर तकरीबन 4 घंटे हो जाएगा.
  • महाराष्ट्र सेक्शन 157 किलोमीटर लंबा है और इसमें ₹24,000 करोड़ का निवेश हुआ है.
  • 7 निर्माण पैकेजों में से 5 पहले ही पूरे हो चुके हैं, बाकी 2 जल्द पूरा होने की उम्मीद है
  • एक्सप्रेसवे लॉजिस्टिक्स, एक्सपोर्ट और इंडस्ट्रियल कनेक्टिविटी में सुधार करेगा.

Mumbai–Vadodara Expressway Opening Date: 31 अगस्त 2026 तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के मुंबई-वड़ोदरा सेक्शन के खुलने की उम्मीद है, जिससे मुंबई और वड़ोदरा के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा. महाराष्ट्र के सीए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस नए कॉरिडोर से यात्रा का समय लगभग आठ घंटे से घटकर चार घंटे के आसपास रह जाएगा, जिससे सड़क कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

---विज्ञापन---

कितने करोड़ की लागत?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है. तकरीबन 1,400 किलोमीटर लंबा ये 8-लेन वाला, एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे दिल्ली को हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र होते हुए मुंबई से जोड़ेगा. इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार तकरीबन 1 लाख करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से विकसित कर रही है.

सीएम फडणवीस ने दिए निर्देश

एक रिव्यू विजिट के दौरान, सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखें और साथ ही ये सुनिश्चित करें कि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक्सप्रेसवे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) के लिए एक सीधा और एफिशिएंट लिंक बनाएगा, जिससे उत्तरी भारत से सामान तेजी से और कम ट्रांसपोर्ट लागत पर बंदरगाह तक पहुंच सकेगा. वड़ोदरा-मुंबई कॉरिडोर का महाराष्ट्र सेक्शन तकरीबन 157 किलोमीटर का है और इसमें 24,000 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश शामिल है. 7 निर्माण पैकेजों में से 5 पहले ही पूरे हो चुके हैं, जबकि बाकी 2 के अगस्त तक पूरे होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

ट्रैफिक जाम से आजादी

एक बार चालू हो जाने पर, एक्सप्रेसवे से ठाणे, भिवंडी और घोड़बंदर से होकर गुजरने वाले मौजूदा रास्तों पर ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है. वक्त और ईंधन की बचत के अलावा, इससे माल ढुलाई में सुधार होगा, इंडस्ट्रियल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. अधिकारियों का मानना ​​है कि नया हाईवे निवेश को एनकरेज करेगा, रोजगार के मौके पैदा करेगा और एक तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसमंद ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बनाकर देश की इकॉनमिक ग्रोथ में अहम योगदान देगा.

निष्कर्ष

मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे भारत के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा. ट्रैवल टाइम कम करके, सामान की आवाजाही को बेहतर बनाकर और भीड़-भाड़ कम करके, ये प्रोजेक्ट यात्रियों, व्यवसायों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को फायदा पहुंचाएगा. पूरी तरह चालू होने पर, इससे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने और पश्चिमी भारत में आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा 31 अगस्त, 2026 तक चालू होने की उम्मीद है.
मुंबई और वडोदरा के बीच यात्रा का समय लगभग 8 घंटे से घटकर करीब 4 घंटे होने की उम्मीद है.
157 किलोमीटर का यह हिस्सा ₹24,000 करोड़ की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा है.
महाराष्ट्र वाला हिस्सा लगभग 157 किलोमीटर लंबा है.
इससे सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी, भीड़-भाड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी, ईंधन की खपत कम होगी, निर्यात मजबूत होगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
First published on: Jun 30, 2026 12:40 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola