Monsoon Tips:गर्मियों में एसी में रहना सभी को पसंद होता है, क्योंकि इससे उन्हें चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। वहीं, मानसून आने पर लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन कुछ लोग इस मौसम में भी एसी में रहना पसंद करते हैं। हालांकि, मानसून के मौसम में एयर कंडीशनर के तापमान में बदलाव आता है। वहीं, अगर भारी बारिश में भी आप एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इस मौसम में बढ़ती नमी के कारण स्किन से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ सर्दी, जुकाम और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप एसी को मानसून के मौसम में इस्तेमाल करते हैं, तो इसका असर एसी पर भी होता है और आपकी हेल्थ की तरह उसे भी नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान एसी को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
नमी के कारण एसी पर पड़ता है प्रेशर
मानसून के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। वहीं, इस एक्ट्रेस को नमी को हवा में कम करने के लिए एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसके कारण एसी पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप एसी की कूलिंग को ज्यादा रखते हैं, तो इसके कारण हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। वहीं, अगर आप अपनी यूनिट को नियमित मोड से हटाकर इसमें बदलाव करते हैं, तो हो सकता है कि एसी के नुकसान को कम किया जा सके, लेकिन इस मौसम में अगर आप एसी का इस्तेमाल न करें, तो इससे आप कई तरह के नुकसान से बच सकते हैं।
एसी के अंदर फफूंद लगने का खतरा
जब आप मानसून के मौसम में लगातार एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके एसी में फफूंद लगने का डर रहता है। अगर इसे नियमित रूप से साफ नहीं करते हैं, तो इससे एसी में फफूंद बढ़ सकती है। इसके कारण एसी से बदबू आने लगेगी और आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इसके लिए हर हफ्ते फिल्टर को साफ करना चाहिए, और इससे आपका एसी सही तरीके से काम करेगा और साफ हवा में आप सांस ले पाएंगे।
बिजली की आपूर्ति में रुकावट
कई बार मानसून के कारण बिजली की आपूर्ति में रुकावट पैदा होती है। साथ ही, वोल्टेज कम या ज्यादा होने लगता है। यह समस्या ज्यादातर बड़े शहरों के लोगों को देखने को मिलती है। इसके लिए आप वोल्टेज स्टेबलाइजर या सर्च प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका एसी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
7 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
3 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines