LPG Price Hike: द‍िवाली से पहले LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब दिल्ली से मुंबई तक क‍ितनी हो गई कीमत?

LPG Price Hike From 1st October: अक्टूबर आते ही महंगाई का झटका लग गया है. आज से LPG Cylinder महंगा कर दिया गया है. एक सिलेंडर की कीमत में क‍ितना इजाफा क‍िया गया है, जानें

commercial cylinder price

सिलेंडर का रेट बढ़ते ही तुरंत प्रभाव से लागू भी हो गया है.

LPG cylinder price October 2025: दशहरा से पहले, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 15 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है. हालांकि, 14-kg घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में यह बढ़ोतरी OMCs द्वारा पहले की गई चार बार की कटौती के बाद हुई है.

विज्ञापन

द‍िल्‍ली से लेकर चेन्‍नई तक क‍ितनी हो गई कीमत
दिल्ली: द‍िल्‍ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,595.50 रुपये हो गई है, जो स‍ितंबर में 1,580 रुपये थी. यानी 15.50 रुपये का इजाफा हुआ है.
कोलकाता : वहीं कोलकाता में 1,700.00 रुपये का भुगतान करना होगा, जो पहले 1,684.0 रुपये था. यहां कीमतों में 16.0 रुपये का क‍िया गया है.
मुंबई: मुंबई में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,547.00 रुपये है. यहां कीमत में 15.0 रुपये का इजाफा क‍िया गया है. स‍ितंबर में कीमतें 1,531 रुपये थीं.
चेन्नई: यहां 1,754.00 रुपये कीमत हो गई है. स‍ितंबर के मुकाबले 16.0 रुपये की बढोतरी हुई है.

विज्ञापन

इससे पहले, 1 सितंबर से, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 51.50 रुपये की कटौती की थी. 1 अप्रैल को, नए वित्तीय वर्ष में लोगों को राहत देते हुए, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत कम कर दी थी. 19-kg कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती की गई थी.

अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच, 19 kg LPG की कीमतों में कुल मिलाकर दिल्ली में 138 रुपये, कोलकाता में 144 रुपये, मुंबई में 139 रुपये और चेन्नई में 141.5 रुपये की कमी हुई. हालांकि, 8 अप्रैल, 2025 को 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद से 14.2 kg घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वर्तमान में दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है.

विज्ञापन

घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
जहां एक तरफ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा क‍िया गया है, वहीं 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसका मतलब ये हुआ क‍ि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बदली हैं. बता दें क‍ि इससे पहले 8 अप्रैल को 14KG LPG Cylinder के दाम में बदलाव क‍िया गया था. दिल्ली में 14KG LPG Cylinder का प्राइस 853 रुपये है. वहीं कोलकाता में 879 रुपये और मुंबई में 852.50 रुपये है. जबक‍ि चेन्न्ई में 868.50 रुपये का मिल रहा है.

ज‍िन्‍हें नहीं पता है, उन्‍हें बता दें क‍ि ऑयल कंपनियों हर महीने की 1 तारीख को, एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. उन्‍हें अगर कीमतों में संशोधन की आवश्‍यकता महसूस होती है तो वो नए रेट जारी करते हैं. दरअसल, नई कीमतें इस बात पर न‍िर्भर करती हैं क‍ि क्रूड ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमत क्‍या है. इसके अलावा इंडियन करेंसी रुपया की स्थिति भी असर डालती है.

विज्ञापन

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने का असर
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर होगा. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल यहीं होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ