भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने पॉलिसी धारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब LIC प्रीमियम भरने के लिए एजेंट के पास नहीं जाना पड़ेगा। अब आप घर बैठे WhatsApp के माध्यम से प्रीमियम भर सकते हैं। इसके लिए LIC ने WhatsApp बूट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे प्रीमियम कैसे भर सकते हैं और इसकी प्रक्रिया क्या है?
एलआईसी ने प्रीमियम भुगतान के लिए 8976862090 नंबर जारी किया है। आप इस व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर यूपीआई के जरिए अपनी पॉलिसी भर सकते हैं। बीमा कंपनी ने बताया कि इससे एलआईसी ग्राहकों को प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके जरिए ग्राहक बॉट के अंदर ही भुगतान कर सकेंगे।
क्या है WhatsApp बॉट
व्हाट्सएप बॉट एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो व्हाट्सएप पर बातचीत को ऑटोमेटिक बना सकता है। आम तौर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर देने, ग्राहक से पहला डेटा इकट्ठा करने या आटोमेटिक रूप से मार्केटिंग संदेश भेजने के लिए व्हाट्सएप पर चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट बुक करने से पहले करना होगा ये काम, वरना टिकट नहीं होगा कंफर्म!
कैसे काम करेगा यह फीचर?
वॉट्सऐप के जरिए पॉलिसी का भुगतान करने के लिए सबसे पहले आपको 8976862090 पर Hi लिखकर भेजना होगा, जिसके बाद बॉट एक्टिव हो जाएगा और आपकी चैट स्क्रीन पर कई ऑप्शन दिखेंगे। आपको वह सेवा चुननी होगी जिसका लाभ आप उठाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको पॉलिसी का प्रीमियम भरना है, तो आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आपको रजिस्टर करना होगा।
कैसे भर सकते हैं प्रीमियम?
1. सबसे पहले आपको लिंक पर क्लिक करना होगा और वहां पॉलिसी नंबर दर्ज करना होगा।
2. फिर आपको बिना टैक्स के प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।
3. इसके बाद पैन कार्ड की फोटो jpg या jpeg फॉर्मेट में अपलोड करें।
4. licindia.in पर जाएं और ग्राहक पोर्टल पर क्लिक करें।
5. यदि आपने वहां रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो नई आईडी के लिए क्लिक करें।
6. वहां पासवर्ड डालें और सबमिट करें।
7. इसके बाद नई आईडी से दोबारा लॉग इन करें।
8. अब आप पॉलिसी को जोड़ लें और फिर आप बुनियादी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
क्या मिलेगा फायदा?
कंपनी के CEO और MD सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि ये सुविधा LIC के ग्राहकों के लिए बहुत आसान होगी। WhatsApp के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए, ये LIC प्रीमियम भरने का एक अच्छा तरीका होगा। आप कहीं से भी, कभी भी अपना प्रीमियम भर सकते हैं। इससे LIC की काम और उत्पादकता बढ़ेगी। साथ ही, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। LIC के ग्राहक पोर्टल पर 2.2 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड पॉलिसीधारक हैं। हर रोज 3 लाख से ज्यादा ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें- ट्रेन में सफर कर 50 हजार तक जीतने का मौका, मुंबई रेलवे ने निकाला बड़ा ऑफर
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
4 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
6 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines