यूपी के आगरा एक्सप्रेसवे के पास लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से 5610 एकड़ में नई आवासीय योजना लाए जाने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि इसके लिए 12 गांवों की जमीन ली जाएगी। एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने अर्जन, अभियंत्रण और नियोजन अनुभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना को दो भागों में विकसित करने का विस्तृत प्रस्ताव और ले-आउट तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।
क्या मिलेंगी सुविधाएं?
प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे योजना किसान पथ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। इससे लोगों को यहां बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही योजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसमें विश्वस्तरीय अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र और अन्य सुविधाओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसे नए एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा और इसके लिए बड़े भूखंड रखे जाएंगे।
ये भी पढ़ें- सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज
कौन से गांव होंगे शामिल?
इस योजना के तहत सरकार द्वारा 12 गांवों से जमीन ली जाएगी। इनमें सदर और सरोजनी नगर तहसील के गांव आदमपुर इंदवारा, इब्राहिमगंज, भलिया, बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा और दोना गांव शामिल हैं। इनका कुल क्षेत्रफल 5610.1078 एकड़ है। योजना के पहले चरण में 1893.93 एकड़ और दूसरे चरण में 3716.14 एकड़ में इस योजना को विकसित किया जाएगा।
क्या है अनंत नगर योजना?
वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की अनंत नगर योजना लाया गया है। मोहान रोड पर प्रस्तावित इस आधुनिक रिहायशी योजना में अब कम आय वर्ग के लोगों को सिर्फ 10 लाख से भी कम कीमत में फ्लैट्स दिए जाएंगे। बता दें कि इन फ्लैट्स का निर्माण कार्य अगले ढाई साल में पूरा कर लिया जाएगा और आपको समय पर पजेशन सौंप दिया जाएगा। ये योजना न केवल सस्ते घर का सपना पूरा करेगी, बल्कि शहर के स्मार्ट विकास की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। यहां पर 6 लाख से 25 लाख रुपये कीमत तक के 2502 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। एलडीए अगले महीने इसके लिए पंजीकरण खोलेगा। अभी इस योजना के लिए रेरा में पंजीकरण कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली NCR के 60 लाख वाहनों को इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल, क्या हैं सरकारी आदेश?
संबंधित खबरें
दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
1 hr agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
9 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
1 day agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 day agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
2 days agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines