Kutch-Bhuj Tour Package: अगर आप भी कच्छ या भुज की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए एक बढ़िया टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको 5 रातें और 6 दिन मिलेंगे. कच्छ और भुज बेहद ही सुंदर जगह हैं और साल लाखों लोग इन जगहों पर घूमने जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि कच्छ का रण अपनी व्हाइट सॉल्ट डिजर्ट लैंड के लिए काफी फेमस है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा सॉल्टी डिजर्ट माना जाता है. ये गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित है. इस दिलचस्प यात्रा में आप कुल 5 रात और 6 दिन का सफर करेंगे.
कहां से होग यात्रा शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, यह यात्रा पुणे से शुरू होकर भुज, कच्छ और धोलावीरा होते हुए फिर से भुज और आखिर में पुणे वापस आएगी. इस पैकेज में प्रस्थान करने की दो तारीखे बताई गई हैं. पहली 12 नवंबर और दूसरी 3 दिसंबर है.
टूर पैकेज की पूरी जानकारी
-इस पैकेज का नाम- KUTCH & BHUJ: THE WHITE AND BLUE WONDER
-यात्रा में 5 रात और 6 दिन का समय लगेगा.
-यात्रा का मोड चार्टर्ड ट्रेन कोट (Ex- PUNE & Bus Ex- Ahmedabad & return)
-कुल सीटें 44 है (2AC)
-यात्रा के शुरू होने की तिथि- 12 नवंबर और 3 दिसंबर है.
कितना होगा प्रतिव्यक्ति खर्च?
IRCTC द्वारा ये पैकेड यात्रियों की श्रेणी को देखते हुए तय की गई है. जिसमें अगर कोई व्यक्ति अकेला यात्रा करेगा तो उसके लिए खर्च 41,900 रुपये होगा. वहीं, अगर दो लोग यात्रा करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज का मूल्य 29,000 रुपये होगा. जबकि तीन लोगों की यात्रा के लिए 27,300 रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च तय किया गया है. इसमें अगर 5 से 11 साल के बच्चे भी शामिल होते हैं तो उनके लिए 25,600 रुपये मूल्य आएगा.
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
10 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
14 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
16 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
1 day agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
1 day agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
1 day agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
3 days agoक्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? आज के रेट्स जानें
4 days agoदिवाली से पहले आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त, ऐसे पक्का करें लिस्ट में अपना
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines