भारत के इस शहर में एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी वाटर मेट्रो, ट्रैफिक जाम से मिलेगी पूरी आजादी

कोच्चि भारत का पहला शहर है जहां वाटर मेट्रो चलती है, लेकिन अब इसके एक्सपेंशन का प्लान किया जा रहा है, जिसमें इसको कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्ट करने का प्लान है. अगर ये ख्वाब सच हुआ तो एयर ट्रैवलर के लिए हवाईअड्डे तक पहुंचना काफी आसान और ईको फ्रेंडली हो जाएगा.

Kochi Water Metro

Kochi Water Metro (AI Image)

मुख्य बिंदु

विज्ञापन
  • KMRL अलुवा मेट्रो स्टेशन से कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक वॉटर मेट्रो के विस्तार की योजना बना रही है.
  • वॉटर मेट्रो के प्रपोज्ड रूट पेरियार नदी से होकर गुजरेगा, जो एयर ट्रैवलर्स के लिए खुशखबरी है.
  • एससीएमएस वॉटर इंस्टीट्यूट इस प्रोजेक्ट की एक डिटेल्ड फीजिबिलिटी स्टडी करेगा.
  • इस स्टडी में बाढ़ के पैटर्न, नदी के बहाव, नेविगेशन और पर्यावरण के हालात का आकलन किया जाएगा.
  • इस प्रोजेक्ट का मकसद सड़क पर भीड़ को कम करते हुए मेट्रो से एयरपोर्ट तक का आसान कनेक्शन देना है.

Kochi Water Metro Expansion: कोच्चि जल्द ही अपने शहर के लोगों के लिए कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी का एक तेज और ईको फ्रेंडली तरीका शुरू कर सकता है, क्योंकि कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (KMRL) अपने वॉटर मेट्रो नेटवर्क के एक्सपेंशन का प्लान कर रही है. इस प्रपोज्ड प्रोजेक्ट का मकसद अलुवा मेट्रो स्टेशन को पेरियार नदी के जरिए कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CIAL) से जोड़ना है, जिससे मेट्रो रेल और वॉटर ट्रांसपोर्ट को मिलाकर एक इंटीग्रेटेड जर्नी का एक्सपीरिएंस मिल सके.

विज्ञापन

क्या है पूरा प्लान?

इस प्लान कितना प्रैक्टिल है इसको एवैल्युएट करने के लिए, केएमआरएल ने एससीएमएस वॉटर इंस्टीट्यूट के साथ एक MoU साइन किया है. ये इंस्टीट्यूट एक डिटेल्ड फीडिबिलिटी स्टडी करेगा ताकि ये पता लगाया जा सके कि प्रपोज्ड रूट रेगुलर पैसेंजर ऑपरेशन के लिए तकनीकी और एनवायरनमेंट के नजरिये सही है या नहीं.

प्रोजेक्ट के चैलेंजेज

स्टडी के हिस्से के तौर पर, SCMS वॉटर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स पेरियार नदी के कई अहम पहलुओं की जांच करेंगे. इनमें पानी के बहाव की खासियत, बाढ़ के पैटर्न, नदी का मौसमी बिहेवियर, नेविगेशन की कंडीशन और दूसरे एनवायरनमेंटल फैक्टर्स शामिल हैं जो प्रोजेक्ट की कामयाबी पर असर डाल सकते हैं. इंस्टीट्यूट फील्ड जांच के दौरान सर्वे टीमों को टेक्निकल गाइडेंस भी देगा ताकि सही डेटा इकट्ठा किया जा सके और साइंटिफिक एनालिसिस हो सके.

विज्ञापन

इसके नतीजों से KMRL को प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने से पहले संभावित इंजीनियरिंग चैलेंजेज, ऑपरेशन से जुड़ी जरूरतों और लंबे टाइम की सस्टेनेबिलिटी की पहचान करने में मदद मिलेगी. नतीजों के आधार पर, अधिकारी ये तय करेंगे कि क्या नए वॉटरवे को एक भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के तौर पर डेवलप किया जा सकता है.

विज्ञापन

कोच्चि बना मिसाल

कोच्चि पहले ही भारत के पहले ऐसे शहर के तौर पर पहचान बना चुका है जिसने वॉटर मेट्रो सिस्टम शुरू किया है; इसे इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड फेरी का इस्तेमाल करके शहरी आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. दिसंबर 2021 में ‘मुजिरिस’ नाम का पहला जहाज लॉन्च किया गया था, जो एक मॉडर्न और एनवायरनमेंट फ्रेंडली पब्लिक ट्रांसपोर्ट पहल की शुरुआत थी.

ट्रैफिक जाम से राहत

पूरे वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 15 प्रपोज्ड रूट शामिल हैं जो तकरीबन 78 किलोमीटर तक फैले हैं और 38 जेट्टी के नेटवर्क के जरिए 10 आइलैंड्स को जोड़ते हैं. उम्मीद है कि ये सर्विस रोड ट्रांसपोर्ट पर डिपेंडेंसी कम करेगी और साथ ही क्लीन और ज्यादा एफिशिएंट ट्रैवल ऑप्शन मुहैया करेगी.

विज्ञापन

आम लोगों को जबरदस्त फायदा

अगर एयरपोर्ट के लिए प्रपोज्ड रूट को मंजूरी मिल जाती है, तो इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों, दोनों के लिए कनेक्टिविटी में काफी सुधार हो सकता है. पैसेंजर्स मेट्रो रेल और वॉटर ट्रांसपोर्ट के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे और बिजी रोड पर ट्रैफिक जाम से बच सकेंगे. सुविधा बढ़ाने के अलावा, ये प्रोजेक्ट कोच्चि में टिकाऊ परिवहन को मजबूत कर सकता है और एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक ज्यादा ग्रीन और एफिशिएंट सिस्टम के साथ शहर के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट कर सकता है.

निष्कर्ष

अलुवा से कोचीन एयरपोर्ट तक प्रपोज्ड वॉटर मेट्रो रूट, कोच्चि के सस्टेनेबल और इंटिग्रेटेड पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बनाने के प्रयासों में एक और बड़ा कदम है. अगर फीजिबिलिटी स्टडी के नतीजे पॉजिटिव रहे, तो पैसेंजर्स जल्द ही मेट्रो और वॉटर ट्रांसपोर्ट को मिलाकर एयरपोर्ट तक तेज, एनवायरनमेंट फ्रेंडली और आरामदायक सफर का लुत्फ ले सकेंगे. इस पहल में सड़क पर ट्रैफिक कम करने, कनेक्टिविटी बेहतर करने और भारत में इनोवेटिव शहरी मोबिलिटी सॉल्यूशन में कोच्चि को एक मिसाल के तौर पर एस्टैबलिश करने की क्षमता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ