Jio free cloud storage: अगर आपका फोन बार-बार “स्टोरेज फुल” दिखाता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को एक खास तोहफा दे रही है। जियो यूजर्स को सिर्फ एक्टिव प्लान होने पर ही पूरे 50GB क्लाउड स्टोरेज बिल्कुल फ्री मिल रहा है। कुछ चुनिंदा यूजर्स को तो 100GB तक स्टोरेज भी दिया जा रहा है।
क्या है JioAICloud
जियो की कई सर्विसेज में से JioAICloud एक बेहद काम की सेवा है। इसके जरिए आप अपनी फाइल्स, फोटोज और वीडियोज को सुरक्षित रख सकते हैं और चाहें तो दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि फोन में जगह खाली करने के लिए आपको कुछ डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि 50GB का स्टोरेज क्लाउड पर हमेशा आपके साथ रहेगा।
कैसे मिलेगा फ्री स्टोरेज
इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको बस अपने फोन में JioAICloud ऐप डाउनलोड करना होगा या इसकी वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते समय अपना जियो नंबर डालें और फिर आए हुए OTP को एंटर करें। बस! इसके बाद आपके अकाउंट में फ्री क्लाउड स्टोरेज एक्टिव हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- 31 अगस्त तक शानदार मौका, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा 4999 का प्लान
फोन का स्टोरेज ऐसे होगा फ्री
एक बार लॉगिन करने के बाद आप अपनी फाइल्स, फोटो या वीडियो सीधे क्लाउड पर अपलोड कर सकते हैं। चाहें तो ऑटोमैटिक बैकअप ऑन कर लें, जिससे हर नया डेटा अपने आप सेव होता रहेगा। अपलोड करने के बाद ऐप आपको फोन का स्टोरेज फ्री करने का ऑप्शन भी देता है। यानी क्लाउड में डेटा सुरक्षित रहेगा और मोबाइल की मेमोरी भी खाली हो जाएगी।
स्मार्ट फीचर्स का भी मिलेगा साथ
JioAICloud सिर्फ स्टोरेज ही नहीं देता बल्कि इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं। हाल ही में इसमें कुछ AI-बेस्ड टूल्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से आप फोटोज को क्रिएटिव तरीके से एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्ट एलबम का ऑप्शन है, जो आपकी तस्वीरों को ऑटोमैटिकली कैटेगरी में सेट कर देता है।
संबंधित खबरें
पानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
12 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
12 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 days agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines