ITR Filing 2025: अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं या करने वाले हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे अगर आपने पिछले साल बैंक से ब्याज कमाया है, शेयर बेचे हैं या कोई प्रॉपर्टी की डील की है, तो इसकी जानकारी आयकर विभाग के AIS (Annual Information Statement) में दर्ज होती है। लेकिन अगर इस रिपोर्ट में कोई गलती रह जाए और आपने उसे अनदेखा कर दिया, तो आपको टैक्स नोटिस, ज्यादा टैक्स या जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए ITR (Income Tax Return) फाइल करने से पहले AIS जरूर चेक करें और अगर कोई गड़बड़ी हो, तो उसे तुरंत सुधार लें। आइए जानते हैं AIS क्या है, इसमें गलती क्यों होती है और उसे कैसे ठीक करें।
AIS (Annual Information Statement) क्या है?
AIS एक ऑनलाइन रिपोर्ट है जिसमें आपके PAN नंबर से जुड़े सभी बड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी होती है। जैसे बैंक से ब्याज की कमाई शेयर या म्यूचुअल फंड की बिक्री, प्रॉपर्टी से कमाई, डिविडेंड, किराए से मिली आमदनी, विदेश में भेजा गया पैसा और आपके GST टर्नओवर की जानकारी।
AIS में गलतियां क्यों होती हैं?
AIS में कई बार गलत जानकारियां दिखाई देती हैं, इसके कुछ आम कारण हो सकते हैं जैसे बैंक या अन्य संस्था ने गलत डेटा भेजा हो, एक ही एंट्री दो बार आ गई हो (डुप्लिकेट), किसी और का PAN नंबर गलती से जुड़ गया हो या तकनीकी कारणों से गड़बड़ी हो गई हो।
अगर आप इस गलती को नजरअंदाज कर देते हैं, तो आयकर विभाग वही जानकारी सही मानकर आपका टैक्स कैलकुलेट करेगा। इससे आपको ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है या नोटिस भी आ सकता है।
AIS कैसे देखें?
आप कुछ आसान स्टेप्स में अपना AIS चेक कर सकते हैं:
- incometax.gov.in पर लॉगिन करें
- डैशबोर्ड में ‘AIS’ या ‘View AIS’ विकल्प पर क्लिक करें
- आगे बढ़कर AIS टाइल पर क्लिक करें
- अब आप सभी वित्तीय लेनदेन की डिटेल देख सकते हैं
अगर AIS में गड़बड़ी हो तो क्या करें?
अगर आपको AIS रिपोर्ट में कोई गलती दिखे, तो घबराएं नहीं। आप खुद ही फीडबैक देकर उसे ठीक कर सकते हैं इसके लिए जिस एंट्री में गड़बड़ी है, उसके आगे दिए गए ‘Optional’ बटन पर क्लिक करें इसके बाद ‘Feedback Add’ पर जाएं और बताएं कि वह एंट्री गलत है, डुप्लिकेट है या आपकी नहीं है अब Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आपको SMS और Email के ज़रिए कन्फर्मेशन मिलेगा कि आपका फीडबैक दर्ज हो गया है।
संबंधित खबरें
पानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
7 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
7 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
23 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines