IRCTC Package: सावन का महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है, जो 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस महीने में शिव भक्त उनके दर्शन के लिए अलग-अलग शिव से जुड़े तीर्थ स्थलों पर जाते हैं। कई बार भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोगों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी बात का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग (IRCTC) ने टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के तहत मध्य प्रदेश में शिव से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इन जगहों पर हर साल देश-विदेश से भक्त भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस टूर पैकेज में आपको खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ रुकने के लिए होटल भी दिया जाएगा। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं?
कितने दिन का होगा टूर
आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज का नाम MADHYA PRADESH MAHA DARSHAN है। इस पैकेज के तहत 4 रातों और 5 दिनों तक ओंकारेश्वर, महेश्वर, उज्जैन और इंदौर में घूमने का मौका मिलेगा। वहीं, इस पैकेज का कोड SHA15 है।
कब से शुरू होगी यात्रा
बता दें कि मध्य प्रदेश महा दर्शन टूर पैकेज की शुरुआत 30 जुलाई, 2025 को हैदराबाद होगी। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है, जिसके लिए आपको हैदराबाद से ही फ्लाइट लेनी होगी। वहीं, इस टूर पैकेज में शहर के बाकी जगहों पर भी घूमाया जाएगा। पैकेज में आपको इंश्योरेंस और गाइड की सुविधा भी मिलेगी। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी की irctctourism.com पर जा सकते हैं।
कितना होगा किराया
अगर बात इस टूर पैकेज के किराए की करें, तो अकेले यात्रा करने के लिए आपको 37,250 रुपये देना होगा। वहीं अगर आप 2 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको 30,400 रुपये किराया देना होगा। अगर 3 लोग सफर कर रहे हैं, तो आपको 29,200 रुपये किराया देना होगा।
संबंधित खबरें
आगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
14 mins agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 hr agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
21 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines