IRCTC Package: सावन में इन तीर्थ स्थलों के करना चाहते हैं दर्शन, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया नया पैकेज

IRCTC Package: अगर आप भी सावन में भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। इस पैकेज में आपको खाने और रहने की सुविधा भी दी जाएगी।

IRCTC Package
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने दिन का होगा टूर

आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज का नाम MADHYA PRADESH MAHA DARSHAN है। इस पैकेज के तहत 4 रातों और 5 दिनों तक ओंकारेश्वर, महेश्वर, उज्जैन और इंदौर में घूमने का मौका मिलेगा। वहीं, इस पैकेज का कोड SHA15 है।

कब से शुरू होगी यात्रा

बता दें कि मध्य प्रदेश महा दर्शन टूर पैकेज की शुरुआत 30 जुलाई, 2025 को हैदराबाद होगी। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है, जिसके लिए आपको हैदराबाद से ही फ्लाइट लेनी होगी। वहीं, इस टूर पैकेज में शहर के बाकी जगहों पर भी घूमाया जाएगा। पैकेज में आपको इंश्योरेंस और गाइड की सुविधा भी मिलेगी। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी की irctctourism.com पर जा सकते हैं।

कितना होगा किराया

अगर बात इस टूर पैकेज के किराए की करें, तो अकेले यात्रा करने के लिए आपको 37,250 रुपये देना होगा। वहीं अगर आप 2 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको 30,400 रुपये किराया देना होगा। अगर 3 लोग सफर कर रहे हैं, तो आपको 29,200 रुपये किराया देना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ