Indigo Summer Offer: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने या घर जाने का प्लान जरूर बनाते हैं। वहीं, अगर आप बनारस या आसपास जाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए इंडिगो ने समर ट्रैवलर्स के लिए ‘Plan Ahead Sale’ ऑफर निकाला है। इंडिगो की यह स्पेशल सेल 14 मई से शुरू हो चुकी है और 18 मई की रात 11:59 बजे तक बुकिंग का मौका दिया गया है। वहीं, अगर इसके टिकट दाम की बात की जाए, तो इस ऑफर के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट्स सिर्फ 1,199 रुपये और इंटरनेशनल उड़ानें 4,599 रुपये से शुरू हैं।
कब से शुरू होगी यात्रा?
इस ऑफर के तहत सफर की शुरुआत 1 जून से शुरू होकर 15 सितंबर 2025 तक चलेगी। यानी कि यह ऑफर स्कूल की छुट्टियों से लेकर रक्षाबंधन तक चलने वाला है। यह घूमने के लिए सबसे परफेक्ट टाइमिंग मानी जाती है। मतलब दिल्ली-मुंबई से बनारस जाना हो या किसी शहर के लिए डेढ़-दो घंटे में सफर पूरा हो, तो यह ऑफर आपके लिए बिल्कुल सही है। वैसे तो इतने खर्चे में ही ट्रेन की थर्ड एसी का टिकट मिल सकता है, लेकिन सफर 12 से 15 घंटे तक का हो सकता है।
ये भी पढ़ें- ट्रेन में सफर कर 50 हजार तक जीतने का मौका, मुंबई रेलवे ने निकाला बड़ा ऑफर
क्या मिलेगी सुविधाएं?
इंडिगो इस ऑफर में सिर्फ सस्ते में फ्लाइट टिकट ही नहीं, कई और सुविधाएं भी फ्री में दे रहा है। इसमें आप अपनी सीट खुद चुन सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के। पहले से ऑर्डर किए गए खाने पर 10 प्रतिशत की छूट और चुनिंदा 6E ऐड-ऑन पर 50 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।
कहां से करें बुकिंग?
इंडिगो कि वेबसाइट goindigo.in पर जाएं।
इंडिगो मोबाइल ऐप (Android & iOS) को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इंडिगो 6E Sakai से भी बुक कर सकते हैं।
इंडिगो WhatsApp (+917065145858) से भी संपर्क करने की सुविधा मौजूद है।
कैसे करें बुकिंग?
1. आप IndiGo की वेबसाइट पर या IndiGo के मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं।
2. अपनी यात्रा की तारीखें, प्रस्थान और गंतव्य शहर, और यात्रियों की संख्या चुनें।
3. अपनी यात्रा के लिए उपलब्ध उड़ानों की सूची प्राप्त करने के लिए “फ्लाइट खोजें” बटन पर क्लिक करें।
4. अपनी पसंद की फ्लाइट का चयन करें।
5. अपने सभी विवरणों की समीक्षा करें और अपनी बुकिंग की पुष्टि करने के लिए भुगतान करें।
6. बुकिंग होने के बाद, आपको ई-टिकट प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट बुक करने से पहले करना होगा ये काम, वरना टिकट नहीं होगा कंफर्म!
संबंधित खबरें
Debit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
4 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
5 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
5 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
5 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
5 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines