---विज्ञापन---

Utility angle-right

Indigo Flights Update: इंडिगो शुरू करेगी इन 2 शहरों के बीच रोजाना सीधी फ्लाइट, देखें शेड्यूल

Indigo Flights Update: भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने बड़ी घोषणा की है। एयरलाइन की ओर से दो शहरों के बीच सीधी उड़ानें शुरू की जाएगी। बता दें कि ये उड़ान व्यवसाय और पर्यटन दोनों तरह के यात्रियों के लिए सुविधाजनक ऑप्शन प्रदान करेगी।

---विज्ञापन---

Indigo Flights Update: भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने बड़ी घोषणा करते हुए मुंबई और पंजाब के आदमपुर (जालंधर) के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इस सुविधा के आने से अब यात्रियों को चंडीगढ़ या दिल्ली नहीं आना पड़ेगा।  यह सेवा 2 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है और इसके साथ ही आदमपुर इंडिगो का 92वां घरेलू और 133वां कुल गंतव्य बन जाएगा। यह नई सीधी उड़ान व्यवसाय और पर्यटन दोनों तरह के यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी। यह विशेष रूप से पंजाब के कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों को मुंबई के प्रमुख बंदरगाहों से जोड़ने में मदद करेगी, जिससे व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही यह कनेक्टिविटी स्थानीय व्यवसायों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच प्रदान करेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी।

परेशानी मुक्त यात्रा

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के हमारे उद्देश्य के तहत, हम मुंबई और आदमपुर के बीच विशेष सीधी उड़ानों की घोषणा कर रहे हैं। यह एक तेज, सुलभ और परेशानी मुक्त यात्रा का ऑप्शन प्रदान करेगा, साथ ही भारत के दो सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए कब से करें फ्लाइट में टिकट बुक? सफर होगा सुरक्षित और आसान

उड़ान सेवा क्यों जरूरी?

आदमपुर जालंधर जिले में स्थित एक प्रमुख शहर है, जो न केवल अपने वायु सेना स्टेशन के लिए जाना जाता है, बल्कि रंगला पंजाब हवेली, देवी तालाब मंदिर, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और वंडरलैंड थीम पार्क जैसे पर्यटक आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है। इस नई उड़ान सेवा से इन स्थानों तक पहुंच आसान हो जाएगी। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी और बॉलीवुड का केंद्र मुंबई पश्चिम भारत का सबसे व्यस्त व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र है। ऐसे में यह सीधा संपर्क उत्तर और पश्चिम भारत के बीच की दूरी को और कम कर देगा।

---विज्ञापन---

क्या है फ्लाइट शेड्यूल?

6E 5931 मुंबई से आदमपुर के लिए दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, दोपहर 3:15 बजे इसका आगमन होगा।

6E 5932 आदमपुर से मुंबई के लिए दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान। वहीं इसका आगमन शाम 6:30 बजे होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Train: गोरखपुर से पटना जाना अब होगा और भी सस्ता, जानें वंदे भारत ट्रेन का रूट और शेड्यूल

First published on: Jun 19, 2025 10:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola