यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रहा है. 1 मार्च 2026 से रेलवे का लोकप्रिय UTS on Mobile ऐप पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. इस ऐप के जरिए अब तक यात्री जनरल (अनरिजर्व्ड) टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक करते थे. ऐप बंद होने के बाद ये सभी सुविधाएं अब RailOne ऐप के जरिए मिलेंगी. ये फैसला इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी डिजिटल सेवाएं देने के मकसद से लिया है.
ये भी पढ़ें: Train Cancelled: फरवरी-मार्च में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखें यहां List
एक ही ऐप में मिलेंगी सभी सुविधाएं
रेलवे का कहना है कि अब यात्रियों को अलग-अलग कामों के लिए कई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. RailOne एक यूनिफाइड ऐप है, जिसमें टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन से जुड़ी जरूरी जानकारियां एक ही जगह मिलेंगी. UTS ऐप को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है और 1 मार्च के बाद ये पूरी तरह काम करना बंद कर देगा.RailOne ऐप से यात्री आसानी से जनरल टिकट बुक कर सकेंगे. इसके साथ-साथ रिजर्व टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, PNR स्टेटस चेक करना, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन टाइम-टेबल और कोच पोजिशन देखने की सुविधा भी मिलेगी. यही नहीं, रेलवे से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने और सुझाव देने का ऑप्शन भी इसी ऐप में उपलब्ध रहेगा.
अब टिकट कैसे बुक करें?
यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में RailOne ऐप डाउनलोड करना होगा. ये ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. ऐप खोलने के बाद मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें. इसके बाद यात्रा की जानकारी जैसे बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन और टिकट का टाइप चुनें. भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है. भुगतान होते ही टिकट मोबाइल में दिख जाएगा.
UTS वॉलेट का क्या होगा?
जिन यात्रियों के UTS ऐप में पहले से पैसे जमा हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. रेलवे के मुताबिक, UTS वॉलेट में मौजूद बैलेंस को RailOne ऐप में ट्रांसफर किया जा सकेगा. इसके लिए ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा. रेलवे का मानना है कि एक ही ऐप में सभी सुविधाएं देने से यात्रियों का समय बचेगा और डिजिटल सेवाएं ज्यादा आसान और तेज होंगी. 1 मार्च 2026 से UTS ऐप बंद हो जाएगा. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो समय रहते RailOne ऐप डाउनलोड कर लें, ताकि टिकट बुकिंग में किसी तरह की परेशानी ना हो.
ये भी पढ़ें: होली पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली-लखनऊ और वाराणसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
2 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
3 days agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
3 days agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
4 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines