News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
आज के समय में ज़्यादातर लोग बड़े काम जैसे घर लेना या गाड़ी लेने के लिए लोन लेते है। लेकिन चाहे होम लोन हो, पर्सनल लोन हो या क्रेडिट कार्ड का बिल, इन सभी का बोझ जेब पर भारी पड़ता है। अगर आप भी कर्ज के बोझ से परेशान हैं और जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ आसान और असरदार तरीके अपनाकर लोन से जल्दी मुक्ति पा सकते हैं…
अगर आपके ऊपर कई तरह के लोन चल रहे हैं, तो उन्हें एक साथ जोड़कर एक लोन में बदलवा लें। इसे कंसोलिडेशन लोन कहते हैं। इससे आपका मासिक ईएमआई कम हो सकता है क्योंकि ब्याज दर भी कम हो जाती है। साथ ही, अलग-अलग लोन की चिंता भी खत्म हो जाती है और भुगतान करना आसान हो जाता है।
अगर आपको कहीं से बोनस, गिफ्ट या टैक्स रिफंड की रकम मिलती है, तो उसे खर्च करने की बजाय सीधे अपने लोन की मूल राशि में जमा कर दें। ऐसा करने से आपका कर्ज कम होगा और ब्याज की राशि भी घटेगी। इससे लोन जल्दी खत्म होगा और आपको पैसे की बचत भी होगी।
अगर आपका बैंक के साथ अच्छा रिश्ता है और आपने अपने लोन की ईएमआई समय पर चुकाई है, तो आप उनसे ब्याज दर कम करने या ईएमआई में छूट देने की बात कर सकते हैं। कई बार बैंक ऐसे मामलों में मदद करते हैं, जिससे आपकी कर्ज चुकाने की राह आसान हो जाती है।
क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन जैसे लोन पर ब्याज सबसे ज्यादा होता है। इसलिए इन्हें सबसे पहले चुकाने की कोशिश करें। इससे कुल ब्याज में बचत होगी और आपका क्रेडिट स्कोर भी सुधरेगा।
अगर आप कुछ एकमुश्त रकम लोन के भुगतान में लगाते हैं, जैसे सालाना बोनस या टैक्स रिफंड, तो इससे लोन की अवधि कम हो सकती है। कुछ लोन पर पूर्व भुगतान करने पर चार्ज लग सकता है, खासकर फिक्स्ड रेट होम लोन में। इसलिए अपने लोन देने वाले बैंक की नीति अच्छे से जान लें। फ्लोटिंग रेट लोन में आमतौर पर ऐसा शुल्क नहीं होता।
अगर बाजार में ब्याज दरें कम हो गई हैं लेकिन आपका बैंक ऊँची दरें ले रहा है, तो आप अपना लोन दूसरे बैंक में ट्रांसफर करवा सकते हैं। इससे आपकी ईएमआई और लोन की अवधि दोनों कम हो सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें Utility, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।