मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेपो रेट अभी 6 प्रतिशत है। पिछले महीने RBI MPC की बैठक में दरों में 25 बीपीएस की कटौती की घोषणा की गई थी। जिसके बाद कई बैंकों ने लोन सस्ता कर दिया। भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले का असर मई में भी देखने को मिल रहा है। दो सरकारी बैंकों ने MCLR में कटौती की है। नई लेंडिंग दरें 12 मई से प्रभावी हो गई हैं।
क्या होगा फायदा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बीपीएस की कटौती की है। केनरा बैंक ने MCLR में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। आपको बता दें कि MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके आधार पर बैंक लोन देते हैं। इसमें होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पर्सनल लोन, होम लोन और दूसरे लोन पर पड़ता है। बैंकों के इस फैसले से कर्जदारों को फायदा होगा। EMI से राहत मिल सकती है। लोन की लागत घटने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- बच्चों के पैन कार्ड के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? जानें बनाने का प्रोसेस
बैंक ऑफ बड़ौदा की नई एमसीएलआर दरें क्या है?
ओवरनाइट MCLR 8.15 प्रतिशत है। एक महीने के लिए दरें 8.35 प्रतिशत हैं। 3 महीने के लिए नई दरें 8.55%, 6 महीने के लिए 8.80% और एक साल के लिए 8.95 प्रतिशत हैं। वर्तमान बेस रेट 9.45% है। BPLR 13.75 प्रतिशत है।
केनरा बैंक की नई दरें क्या है?
संशोधन के बाद, केनरा बैंक की नई MCLR दरें 8.20 प्रतिशत से 9.20 प्रतिशत हो गई हैं। ओवरनाइट मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट 8.20 प्रतिशत है। एक महीने के लिए दरें 8.25 प्रतिशत हैं। 3 महीने के लिए MCLR 8.45 प्रतिशत है। 6 महीने के लिए नई दरें 8.80 प्रतिशत, एक साल के लिए 9 प्रतिशत, 2 साल के लिए 9.15 प्रतिशतऔर 2 साल के लिए 9.20 प्रतिशत हैं।
ये भी पढ़ें- क्या है WhatsApp बॉट, LIC के करोड़ों पॉलिसी होल्डर को कैसे मिलेगा इसका फायदा?
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
12 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
14 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
1 day agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
2 days agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
2 days agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
3 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines