Google ने अपने सर्च अनुभव को एक नया रूप दिया है। पहले जहां सर्च केवल जानकारी खोजने तक लिमिट था, अब कंपनी इसे वास्तविक दुनिया के काम करने लायक बना रही है। यानी अब Google सिर्फ जवाब नहीं देगा, बल्कि आपकी तरफ से काम भी निपटा सकेगा जैसे रेस्टोरेंट बुक करना, टिकट खरीदना या अपॉइंटमेंट तय करना।
AI मोड को मिला एजेंटिक अपग्रेड
जुलाई में भारत में लॉन्च हुए Google AI मोड को अब एजेंटिक फीचर के साथ अपग्रेड किया गया है। इस नई सुविधा की मदद से यूजर सीधे सर्च में रेस्टोरेंट ढूंढ़कर बुकिंग कर पाएंगे। Google का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में यह सुविधा और आगे बढ़ेगी और अलग-अलग तरह के असली कामों को संभाल पाएगी।
रेस्टोरेंट बुकिंग हुई आसान
अभी तक AI मोड आपके पसंद के दिन, समय, जगह और खाने की पसंद के आधार पर रेस्टोरेंट सजेस्ट कर सकता है और वहीं से आपके लिए बुकिंग भी कर सकता है। यह कई प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स को रीयल-टाइम में चेक करता है और आपके लिए उपलब्ध स्लॉट्स दिखाता है। इस तरह, यूजर को खुद अलग-अलग साइट्स पर जाने की जरूरत नहीं रहती।
ये भी पढ़ें- अब बोलें और गूगल फोटोज में एडिट करें अपनी तस्वीरें, ऐसें करेगा काम
इस टेक्निक का इस्तेमाल
Google ने अपने ब्लॉग में बताया है कि इस एजेंटिक फीचर के पीछे प्रोजेक्ट मेरिनर की लाइव वेब ब्राउजिंग क्षमता का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि अभी यह प्रयोग केवल अमेरिका में Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है और ‘AI मोड में एजेंटिक क्षमताएं’ नाम से लैब्स फीचर के तौर पर चल रहा है।
आपकी पसंद के मुताबिक रिजल्ट
नई सुविधा सिर्फ बुकिंग तक सीमित नहीं है। AI मोड अब आपकी रुचि और पसंद के आधार पर रेस्टोरेंट और कैफे सुझाएगा। इसके लिए यह आपके Google खाते, मैप्स और पहले की गई सर्च का इस्तेमाल करता है। साथ ही, यूजर चाहे तो अपनी वैयक्तिकरण सेटिंग्स को भी बदल सकते हैं।
शेयर करने का नया ऑप्शन
AI मोड में एक शेयर बटन भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर AI मोड के जवाब सीधे दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर पाएंगे। इससे यात्रा की योजना बनाना, ग्रुप में डिनर तय करना या किसी इवेंट की तैयारी करना और भी आसान हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
13 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
14 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
17 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines