गुड न्यूज! अब LPG लेना होगा आसान, सिर्फ 4 घंटे में घर पर सिलेंडर डिलीवर करेगी ये गैस कंपनी

अब सिलेंडर के लिए LPG उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. Indane ने गैस डिलीवरी को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसके मुताबिक अब सिर्फ 4 घंटे में सिलेंडर आपके घर तक पहुंत जाएगा.

LPG crisis India

Credit: AI

LPG यूजर्स के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है.अब सिलेंडर के लिए उन्हें लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. Indane ने गैस डिलीवरी को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसके मुताबिक अब सिर्फ 4 घंटे में सिलेंडर आपके घर तक पहुंत जाएगा. कंपनी ने शनिवार को एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस शुरू की है. साथ ही इंडेन XTRALITE सिलेंडर सर्विस भी शुरू कर रहा है, जिनका वजन 10 किलोग्राम होगा. अब चाहे 10 किलो का सिलेंडर हो या 5 किलो का, वो महज 4 घंटे में आपको मिल जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन शहरों में शुरू हुई सर्विस?

फिलहाल, इंडेन कंपनी ने एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस कुछ ही शहरों में शुरू की है, जिनमें पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयम्बटूर का नाम शामिल है. उम्मीद है कि मिड अगस्त तक के देश के बाकी 25 शहरों में भी इस सर्विस की शुरुआत हो जाएगा. इंडेन का मकसद है कि अक्टूबर 2026 तक देश के ज्यादातर शहरों में वो LPG सिलेंडर 4 घंटों में डिलीवर कर पाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को ये सुविधा मिले.

ऐसे करें बुकिंग

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले Indian Oil One ऐप डाउनलोड करें.इस पर जाकर ग्राहक 5 या 10 किलो के सिलेंडर की बुकिंग बड़े ही आराम से कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट https://cx.indianoil.in से भी बुकिंग आसानी से हो जाएगी. इंडेन जल्द ही WhatsApp नंबर 7588888824 के जरिए भी डिलीवरी एक्सप्रेस सर्विस शुरू कर देगा. आपको बता दें कि, 10 किलो के सिलेंडर काफी हल्के होते हैं, जो काफी यूज़र फ्रैंडली हैं. इनमें जंग लगने की दिक्कत नहीं होती और ये इस्तेमाल करने में सेफ होते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ