News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
भारत में रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और प्यार का प्रतीक है। इस दिन भाई अपनी बहन को तोहफा देते हैं और उसकी सुरक्षा का वादा करते हैं। परंपरागत रूप से सोना या गहने देना एक आम रिवाज रहा है। लेकिन अब समय के साथ-साथ भाई अपनी बहनों को डिजिटल गोल्ड भी उपहार में दे सकते हैं, जो कि एक स्मार्ट, सुरक्षित और आधुनिक विकल्प है। आइए जानते हैं डिजिटल गोल्ड क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हैं…
डिजिटल गोल्ड यानी ऑनलाइन सोना। जब आप डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो उतनी ही मात्रा का असली सोना एक सुरक्षित लॉकर में आपके नाम पर जमा हो जाता है। यह 24 कैरेट और 99.5% शुद्धता वाला सोना होता है। इसे आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे PhonePe, Paytm, Groww या SAFEGOLD के ज़रिए आसानी से खरीद सकते हैं।
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर अगर आप अपनी बहन को कुछ खास देना चाहते हैं, तो डिजिटल गोल्ड एक शानदार विकल्प है। यह न केवल एक स्मार्ट निवेश है, बल्कि आपकी बहन के भविष्य के लिए भी एक सुरक्षित गिफ्ट है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Utility, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।