Gas Supply Cut: ताज नगरी आगरा के निवासियों और सीएनजी (CNG) वाहन चालकों के लिए एक बेहद जरूरी और अलर्ट करने वाली खबर सामने आई है. अगर आपके घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) आती है या आप सीएनजी से गाड़ी चलाते हैं, तो तुरंत अपने जरूरी इंतजाम कर लें. कंपनी के पाइपलाइन की मरम्मत के चलते आज मंगलवार 27 अक्टूबर शाम 5 बजे से लेकर बुधवार 28 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक यानी पूरे 18 घंटे के लिए पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई ठप रहेगी.
जानिये सप्लाई क्यों रोकी जा रही है, इससे कितने लोग प्रभावित होंगे और आपके पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं.
18 घंटे क्यों बंद रहेगी गैस की सप्लाई?
ग्रीन गैस लिमिटेड (Green Gas Limited) की टेक्निकल टीम टीपी नगर (TP Nagar) क्षेत्र में पाइपलाइन की मरम्मत का काम करने जा रही है. इस दौरान करीब 6 मीटर लंबा पाइप बदला जाएगा. इस मरम्मत के काम के पूरा होने के बाद कंपनी को गेल (GAIL) से अतिरिक्त गैस लेने की निर्भरता खत्म हो जाएगी, जिससे भविष्य में सप्लाई और बेहतर होगी.
80 हजार घरों में नहीं जलेगा पीएनजी चूल्हा
आगरा शहर में पीएनजी के कुल 1.10 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से 80 हजार सक्रिय ग्राहक हैं. शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 11 बजे तक रसोई में पीएनजी गैस नहीं आएगी. क्योंकि कई लोगों ने PNG कनेक्शन लेने के बाद अपने LPG घरेलू सिलेंडर सरेंडर कर दिए हैं, इसलिए उन्हें खाना और नाश्ता बनाने में दिक्कत आ सकती है.
अब आपके पास क्या है ऑप्शन
ऐसे उपभोक्ता खाना पकाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल कर सकते हैं या बाहर से खाना मंगा सकते हैं. शहर के दो दर्जन से अधिक कमर्शियल पीएनजी ग्राहकों, जैसे होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की सप्लाई भी बंद रहेगी.
सीएनजी चालकों के लिए बड़ी आफत: 26 पंप रहेंगे बंद
शहर में कुल 32 सीएनजी स्टेशन हैं, जिनमें से 26 सीएनजी पंपों पर 18 घंटे सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी. नेशनल हाईवे-19, जीवनी मंडी रोड, बोदला रोड, टीपी नगर रोड और खेरिया मोड़ रोड स्थित सभी सीएनजी पंप बंद रहेंगे. हालांकि यमुनापार क्षेत्र में स्थित 6 सीएनजी पंपों पर सप्लाई जारी रहेगी, जहां सीएनजी लेने के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग सकती हैं. इस कटौती से शहर के करीब 13 हजार ऑटो चालकों और 25 हजार सीएनजी कार मालिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
टाइमिंग नोट कर लें:
सप्लाई बंद होने का समय: मंगलवार (27 अक्टूबर 2026), शाम 5:00 बजे से
सप्लाई दोबारा शुरू होने का समय: बुधवार (28 अक्टूबर 2026), सुबह 11:00 बजे तक
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 day agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines