हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ना महंगे एयर प्यूरिफायर, ना बिजली का झंझट! इन तरीकों से सर्दियों में घर की हवा रखें बिल्कुल साफ

सर्दियों में बंद घरों की वजह से इनडोर पॉल्यूशन तेजी से बढ़ जाता है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. लेकिन कुछ आसान और मुफ्त उपाय अपनाकर बिना महंगे एयर प्यूरिफायर के भी घर की हवा को साफ और ताजा रखा जा सकता है.

विज्ञापन
फ्री में घर की हवा ऐसे होगी फुल क्लीन. (freepik)

Free ways to clean indoor air: सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर घर बंद रहने लगते हैं. ठंडी हवा से बचने के लिए लोग दरवाजे और खिड़कियां बंद रखते हैं, लेकिन इसी आदत की वजह से घर के अंदर की हवा धीरे-धीरे खराब होने लगती है. दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में पहले से ही प्रदूषण ज्यादा है, ऐसे में बंद घरों में इनडोर पॉल्यूशन से सांस की दिक्कत, सिरदर्द और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे एयर प्यूरिफायर या ज्यादा बिजली खर्च करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान उपाय अपनाकर आप बिना किसी खर्च के घर की हवा को साफ रख सकते हैं.

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है इनडोर पॉल्यूशन

ठंड से बचने के लिए जब घर पूरी तरह बंद रहता है, तो धूल, नमी, धुआं और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स बाहर नहीं निकल पाते. किचन का धुआं, बाथरूम की नमी और घर में जमा धूल मिलकर हवा की क्वालिटी को खराब कर देते हैं. इसी वजह से सर्दियों में इनडोर पॉल्यूशन तेजी से बढ़ता है.

विज्ञापन

रोज थोड़ी देर खिड़कियां खोलना है जरूरी

जब भी बाहर प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हो, उस समय घर की खिड़कियां और दरवाजे जरूर खोलें. इससे क्रॉस वेंटिलेशन होता है और अंदर की खराब हवा बाहर निकल जाती है. आमतौर पर सुबह और दोपहर के समय हवा अपेक्षाकृत साफ होती है, इसलिए इन समयों में 15–20 मिनट तक खिड़कियां खोलना फायदेमंद रहता है.

विज्ञापन

किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें

किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन होना बेहद जरूरी है. खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं और बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स की गंध अगर बाहर न जाए, तो वह पूरे घर में फैल जाती है. एग्जॉस्ट फैन इन सभी चीजों को तुरंत बाहर निकाल देता है और हवा को साफ रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

सर्दियों में सफाई को न करें नजरअंदाज

ठंड के मौसम में लोग अक्सर सफाई को टाल देते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है. अगर घर में कारपेट है तो उसे हफ्ते में कम से कम दो बार साफ करें. रोजाना पोंछा लगाएं ताकि धूल जमा न हो. पर्दे, सोफा कवर और बेडशीट समय-समय पर धोते रहें, क्योंकि इनमें सबसे ज्यादा धूल और गंदगी जमा होती है.

विज्ञापन

थोड़ी समझदारी से मिलेगी साफ हवा

अगर आप रोजमर्रा की इन छोटी-छोटी आदतों को अपना लें, तो बिना एयर प्यूरिफायर के भी घर की हवा काफी हद तक साफ रखी जा सकती है. सर्दी से बचाव जरूरी है, लेकिन सेहत का ध्यान रखना उससे भी ज्यादा जरूरी है. सही वेंटिलेशन और नियमित सफाई से आप अपने घर को हेल्दी बना सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दमघोंटू हवा से घर में बचाएंगे ये 15 हजार से कम के Air Purifier, यहां है 7 ऑप्शन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola