इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर पाएं पर्सनल लोन, इंटरेस्ट रेट पर मिलेगी छूट  

अगर आपको भी लगता है कि पर्सनल लोन लेना बहुत मुश्किल काम है, तो बता दें कि ऑनलाइन के जमाने में ये काम आसान हो गया है। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने होंगे, जिससे कि आपका इंटरेस्ट रेट कम हो सके।

Interest Rates

Interest Rates

विज्ञापन

सभी को लगता है कि आज के समय में पर्सनल लोन कोई आसान काम नहीं है, लेकिन बता दे कि ये काम अब आसान हो गया है। ये पैसे की कमी को पूरा करने का एक अच्छा जरिया माना जाता है। चाहे फिर घर खरीदने के लिए पैसे की जरूरत हो या फिर अचानक आई किसी मेडिकल इमरजेंसी के लिए पैसे चाहिए हो। पहले जहां लोन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं आज के डिजिटल दौर में पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करना आसान हो चुका है। आप अपने फोन पर बस कुछ स्टेप्स फॉलो करके मिनटों में लोन पा सकते हैं।

बता दें कि आज के दौर में मनीकंट्रोल आपको पूरी तरह से डिजिटल पर्सनल लोन की सुविधा देता है। प्रोसेसिंग फीस और पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है। इसके लिए केवल तीन स्टेप्स में आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अपनी डिटेल्स भरें, KYC वेरिफिकेशन पूरा करें और अपने EMI रीपेमेंट प्लान को सेट करें। आइए जानते हैं कि अगर आपको पर्सनल लोन के लिए इंटरेस्ट रेट  पर छूट चाहिए तो इसके लिए किन-किन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं?

Advertisment

कैसे पाए कम इंटरेस्ट पर पर्सनल लोन?

क्रेडिट स्कोर सुधारें

आपका क्रेडिट स्कोर इंटरेस्ट रेट को प्रभावित कर सकता है। इसके लिए 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है और इससे आपको कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अपना स्कोर सुधारने के लिए, अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में नियमित रूप से गलतियों को चेक करें और उन्हें सुधारें। अपने सभी क्रेडिट कार्ड पर अपने क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो को 30 प्रतिशत से कम रखें और अपने सभी लोन और बिलों का  समय पर पेमेंट करें।

विज्ञापन

डेट-टू-इनकम रेश्यो को कम करें

आपका डेब्ट-टू-इनकम रेश्यो (DTI) रेश्यो दर्शाता है कि आपकी इनकम का कितना हिस्सा पहले से ही कर्ज चुकाने में जा रहा है। कम DTI रेश्यो से पता चलता है कि आप फाइनेंशियली बहुत ज्यादा खर्च नहीं कर रहे हैं और एडीशनल डेट को हैंडल कर सकते हैं। अपने DTI को कम करने के लिए पहले हाई-इंटरेस्ट वाले लोन चुकाने पर फोकस करें।

विज्ञापन

अच्छी रीपेमेंट हिस्ट्री करें मेंटेन

लेंडर्स आपके लोन चुकाने की काबिलियत समझने के लिए आपके पिछले रीपेमेंट बिहेवियर को देखते हैं। EMI और क्रेडिट कार्ड बैलेंस के समय पर पेमेंट के साथ एक अच्छी रीपेमेंट हिस्ट्री लेंडर्स का आप पर भरोसा बनाने में मदद करती है। लगातार अपने EMI का समय पर पेमेंट करने से न केवल आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ता है, बल्कि ये फाइनेंशियल डिसिप्लिन को भी दिखाता है।

विज्ञापन

निगोशिएट करें

लोन लेते समय जो पहला ऑफर आपको मिले उसे को स्वीकार न करें। अलग-अलग लेंडर्स अलग-अलग इंटरेस्ट रेट ऑफर को देख सकते हैं। इसलिए पहले लोन ऑप्शन की तुलना करें। इसके लिए ऑनलाइन टूल और फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म आपको अलग-अलग लैंडर की इंटरेस्ट रेट की तुलना करने में मदद कर सकते हैं। लैंडर के साथ निगोशिएट करने में सोचे नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ