हर साल देश में बढ़ती महंगाई और नौकरियों पर संकट के कारण वित्तीय प्रबंधन की अहमियत काफी बढ़ जाती है। मुश्किल समय में अपने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपके पास पर्याप्त फंड होना जरूरी हो जाता है। नौकरी जाने और बीमारी होने जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आपका आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। बता दें कि हाल ही में आर्थिक तंगी के कारण दिल्ली में एक परिवार ने जहर निगल लिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। इन हालातों से बचने के लिए आप कुछ नियमों को अपनी लाइफ में अपना सकते हैं।
जीवन बीमा का नियम
जीवन बीमा का सम एश्योर्ड यानी कुल बीमित राशि आपकी सालाना आय का 20 गुना होनी चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपकी सालाना कमाई पांच लाख रुपये है तो आपको कम-से-कम एक करोड़ रुपये का जीवन बीमा जरूर कराना चाहिए।
72 का नियम
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कितने साल में दोगुना हो जाएगा, तो इसके लिए निवेश पर मिल रहे मौजूदा ब्याज दर को 72 में भाग दें। उदाहरण के लिए अगर आपको निवेश पर 12 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है तो इससे 72 से भाग देने पर 6 बचेगा। यानी 12 प्रतिशत ब्याज दर पर आपका पैसा 6 साल में दोगुना हो जाएगा।
40 प्रतिशत ईएमआई
अपनी मासिक आय का 40 प्रतिशत ही ईएमआई पर खर्च करें। वित्तीय कंपनियां कर्ज देने के लिए इस नियम का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आप भी इसकी मदद से अपनी आर्थिक स्थिति को मैनेज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आपकी कुल मासिक कमाई 60,000 रुपये है तो ईएमआई पर ज्यादा-से-ज्यादा 24,000 रुपये तक ही खर्च करें।
रिटायरमेंट के बाद के लिए 4 प्रतिशत का नियम
रिटायरमेंट के बाद अगर वित्तीय रूप से फ्री होना चाहते हैं तो आपके पास सालाना खर्चे का 25 गुना तक फंड होना चाहिए। उदाहरण के लिए 50 साल की उम्र के बाद अगर सालाना खर्च 6 लाख रुपये है और आप अपनी इच्छा से रिटायरमेंट लेना चाहते हैं तो आपके पास 1.50 करोड़ रुपये का फंड होना चाहिए।
70 का नियम
70 के नियम के माध्यम से आप पता लगा सकते हैं कि लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आपके निवेश की रकम कितने साल में आधी हो जाएगी। इसके लिए 70 को मौजूदा महंगाई दर से भाग दें। उदाहरण के लिए अगर मौजूदा महंगाई दर 5 फीसदी है तो इससे 70 में भाग देने पर 14 आएगा। यानी महंगाई दर को देखते हुए अगर अपना निवेश नहीं बढ़ाते हैं तो 14 साल में आपका निवेश आधा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
10 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
10 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
11 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines