---विज्ञापन---

Utility angle-right

EPFO की नई ब्याज दर पर सरकार का बड़ा अपडेट, 7 करोड़ से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा फायदा

अगर आप भी प्राइवेट कर्मचारी हैं और EPFO अकाउंट में अपना पैसा जमा करते हैं, तो सरकार ने आपके लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

अगर आपका भी EPFO अकाउंट है तो आपके लिए नया अपडेट आया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है, जिससे सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ को सात करोड़ से ज्यादा ग्राहकों की रिटायरमेंट के बाद की निधि में सालाना ब्याज जमा करने में मदद मिलेगी।

ईपीएफओ की ओर से 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2024 से 25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा करने पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया था, जो पिछले वित्त वर्ष में दी गई दर के बराबर है। 2024-25 के लिए स्वीकृत ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की सहमति के लिए भेजा गया था।

---विज्ञापन---

मंत्रालय ने दी मंजूरी

श्रम मंत्रालय के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने 2024-25 वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है और श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को ईपीएफओ को इस बारे में एक संदेश भेजा था। अब वित्त वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत दर के अनुसार ब्याज राशि ईपीएफओ के सात करोड़ से ज्यादा लोगों के खातों में जमा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- EPFO ने सर्विस में किए कई बदलाव, जानें बैलेंस चेक करने से लेकर PF ट्रांसफर तक का तरीका

---विज्ञापन---

ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक में ब्याज दर पर फैसला 28 फरवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में लिया गया। कई निश्चित आय वाले साधनों की तुलना में, ईपीएफ अपेक्षाकृत उच्च और स्थिर रिटर्न प्रदान करता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद की बचत पर बढ़ोतरी सुनिश्चित होती है।

पहले कितना मिलता था ब्याज दर?

EPF पर पहले मिलने वाले ब्याज दर की बात करें तो ये 8.5 प्रतिशत था। वहीं, मार्च 2022 में इसे कम करके 8.1 प्रतिशत कर दिया गया, जो कि पिछले 40 सालों में सबसे कम था। इसके बाद 2023-24 में इसे बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया गया था। अब 2024-25 में भी यही ब्याज दर बरकरार रखी गई है। इसके कारण प्राइवेट कर्मचारियों को जमा राशि में ब्याज दर बढ़ाकर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- EPFO: PF खाता चाहते हैं बंद करना? जानें क्या है प्रोसेस और किसे मिलता है फायदा

First published on: May 25, 2025 02:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola