5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग का आधार कैसे बनवाएं? घर बैठे करें अप्लाई

Baal Aadhaar: आपने गौर किया होगा कि छोटे बच्चे का आधार कार्ड हल्के नीले रंग का होता है. अगर आप भी नए-नए माता-पिता बने हैं, तो बर्थ सर्टिफेट बनवाने के बाद सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड ही होता है. ऐसे में पैरेंट्स के लिए ये जरूरी है कि अपने लाडले या लाडलियों के आधार कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें.

ADHAR CARD.jpg

Baal Aadhaar (AI Image)

विज्ञापन

मुख्य बिंदु

  • नीले रंग का बाल आधार 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है.
  • इसके लिए सिर्फ बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड चाहिए.
  • माता-पिता ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं.
  • ये आधार माता या पिता, किसी एक के आधार कार्ड से लिंक होता है.
  • बच्चे के 5 साल के होने के बाद बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवानी होती है.

How To Apply for Baal Aadhaar for Children Below 5 Years: मौजूदा वक्त भारत में रहने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है. प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी के तौर पर काम करने के अलावा, इसका इस्तेमाल कई सरकारी स्कीमों, फाइनेंशियल सर्विसेज और वेलफेयर स्कीम का फायदा उठाने के लिए भी किया जाता है. 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक खास आधार जारी करती है जिसे ‘बाल आधार’ कहा जाता है, ये हल्का नीला रंग का होता है.

Advertisment

बाल आधार क्या है?

बाल आधार खास तौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है. इसमें बच्चे का नाम, फोटो, जन्म की तारीख और लिंग की जानकारी होती है. चूंकि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक डेटा कलेक्ट नहीं किया जाता है, इसलिए इस आधार को माता या पिता में से किसी एक के आधार की डिटेल के साथ जोड़ा जाता है.

अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज

बाल आधार को अप्लाई करने का प्रॉसेस बेहद आसान है क्योंकि इसके लिए सिर्फ 2 दस्तावेजों की जरूरत होती है:-

  • बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
  • माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड

बर्थ सर्टिफिकेट से बच्चे का डेट ऑफ बर्थ, टाइम ऑफ बर्थ और प्लेस ऑफ बर्थ कंफर्म होता है, जबकि माता-पिता के आधार का इस्तेमाल वेरिफिकेशन और लिंकेज के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

ऑनलाइन तरीका: अपॉइंटमेंट बुक करें

माता-पिता UIDAI की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन प्रॉसेस शुरू कर सकते हैं, इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • ‘My Aadhaar’ सेक्शन खोलें.
  • ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करें.
  • अपने शहर का नाम और अपना मोबाइल नंबर डालें.
  • अपने फोन पर मिले OTP को वेरिफाई करें.
  • आधार सेवा केंद्र जाने के लिए अपनी मर्जी और अवेलेबिलिटी के हिसाब से डेट और टाइम चुनें.

आधार केंद्र पर माता-पिता का वेरिफिकेशन

विजिट के दौरान, जिस माता-पिता का आधार बच्चे के आधार से लिंक किया जाएगा, उन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार की डिटेल्स देनी होगी. इससे ये पक्का होता है कि बच्चे का आधार माता-पिता की पहचान से सही ढंग से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें- बदल गया EPFO पोर्टल? तो टेंशन न लें, ऐसे सर्च करें सर्विस हिस्ट्री, पुराने क्लेम और नए क्लेम

विज्ञापन

फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स जमा करें

पूरा भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज जमा करें. कामयाब प्रोसेसिंग के बाद, बाल आधार रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा. अवेलेबल होने पर माता-पिता UIDAI पोर्टल से भी आधार डाउनलोड कर सकते हैं.

आवेदन करने का ऑफलाइन तरीका

जो माता-पिता ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक नहीं करना चाहते, वो सीधे नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

विज्ञापन
  • सीधे आधार सेंट पर जाएं (वॉक-इन).
  • बाल आधार आवेदन फॉर्म भरें.
  • बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और माता-पिता का आधार जमा करें.
  • माता-पिता का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं.
  • एनरोलमेंट ID वाली एकनॉलेजमेंट स्लिप लें.

ट्रैकिंग और डिलीवरी

एनॉलेजमेंट स्लिप जरूरी है क्योंकि इसमें एनरोलमेंट ID होती है, जिसका इस्तेमाल एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए किया जाता है. ज्यादातर मामलों में, बाल आधार पोस्ट के जरिए 60 से 90 दिनों के अंदर मिल जाता है.

5 साल के बाद बायोमेट्रिक अपडेट

जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तो बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और नई फोटो अपडेट करवानी होती है. ये अपडेट उन बच्चों के लिए जरूरी है जिन्हें 5 साल की उम्र से पहले आधार मिला था.

विज्ञापन

निष्कर्ष

बाल आधार 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक जरूरी पहचान दस्तावेज है और ये माता-पिता को अपने बच्चे के लिए कई सरकारी और वित्तीय सेवाओं का फायदा उठाने में मदद करता है. UIDAI ने सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट और माता-पिता के आधार कार्ड की जरूरत रखकर इस प्रॉसेस को आसान बना दिया है. चाहे ऑनलाइन अप्लाई करें या ऑफलाइन, माता-पिता कम से कम दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं और एनरोलमेंट ID के जरिए स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. ये भी याद रखना जरूरी है कि बच्चे के 5 साल के होने पर बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवानी होती है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ