पैसे निकालने की प्रक्रिया
सबसे पहले Dream 11 ऐप खोलें। प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें। MY Balance या वॉलेट के सेक्शन पर जाएं। यहां आपको Withdraw का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। अब जितनी रकम निकालना चाहते हैं, उसे भरें तथा अपने वैरिफाइड अकाउंट को चुनें। कन्फर्म करते ही आपका पैसा कुछ ही दिनों में आपके वैरिफाइड अकाउंट में आ जाएगा। पैसा निकालने के लिए आपका ड्रीम अकाउंट पूरी तरह से वैरिफाइड होना चाहिए। यानि आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड पहले से ही लिंक होना चाहिए।
ड्रीम 11 ने लांच किया ड्रीम मनी ऐप
ड्रीम 11 के रियल मनी गेमिंग ऐप के बंद होने के बाद Dream11 ने ड्रीम मनी ऐप लांच कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से गोल्ड और एफडी में निवेश किया जा सकेगा। यूजर्स के लिए और भी आकर्षक सुविधाएं शुरू की गई हैं।
सरकार ई-स्पोर्ट्स को देना चाहती है बढ़ावा
भारत सरकार इस बिल को लाकर ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग के व्यापार को बढ़ाना चाहती है। इस बिल के जरिए ऐसे गेम बैन किए जाएंगे जिनमें पैसों का लेन-देन होता है। इसके बाद दूसरे ऑनलाइन गेम्स लुडो, कैंडी क्रश और ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। इससे सरकार भारत में ऑनलाइन गेम्स को बढ़ावा और गेमिंग के नए बाजार को बूस्ट करना चाहती है।