दिवाली और छठ पूजा का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में घर की याद आती है और दूसरी बात- ट्रेन की टिकट. अगर आप भी दिल्ली, मुंबई या देश के किसी कोने से यूपी-बिहार जाने का प्लान बना रहे हैं और आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप खोलते ही Regret या लंबी वेटिंग लिस्ट देखकर माथा पकड़ चुके हैं, तो अब टेंशन छोड़िए. रेलवे आपके लिए लाया है फर्स्ट क्लास जुगाड़.
त्योहारों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे इस बार 1000 से भी ज्यादा फेरों वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच यानी पूरे 61 दिनों तक ये ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी. आइए बेहद आसान और मजेदार अंदाज में जानते हैं कि आपकी सहूलियत के लिए कौन-कौन से रूट्स पर ट्रेनें चल रही हैं.
13 रेलवे जोन, 43 जोड़ी ट्रेनें और 1053 ट्रिप्स
अगर आपको अपनी रेगुलर एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिली है, तो इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट देखना आपके लिए बेहद जरूरी है. नई दिल्ली, आनंद विहार, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, कोलकाता, झांसी, ग्वालियर, पुणे और आगरा जैसे स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. तो कब तक चलेंगी ये ट्रेनें? ये ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच कुछ ट्रेनें रोजाना चलेंगी, तो कुछ हफ्ते में 2 या 4 दिन के हिसाब से सेट की गई हैं.
यह भी पढ़ें : Indian Railway Rule: कंफर्म तत्काल टिकट के बाद भी नहीं सो पाए रातभर तो क्या रेलवे लौटाएगा पैसे? जानें नियम
किन रूट्स पर चलेंगी सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें?
- नॉर्दर्न और वेस्टर्न रेलवे
प्रयागराज से दिल्ली (शकूरबस्ती) [ट्रेन 02417/02418]: 1 से 14 अक्टूबर तक रोज, और फिर 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक हफ्ते में 4 दिन (सोमवार, रविवार, गुरुवार और शुक्रवार).
कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली [ट्रेन 02455/02456]: 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हफ्ते में 4 दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार).
आगरा कैंट से पलवल [ट्रेन 01941/01942]: 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रोज चलेगी.
- ईस्टर्न रेलवे (पूर्व भारत)
आगरा कैंट से कोलकाता [ट्रेन 01911/01912]: दोनों तरफ से 9-9 फेरे.
कानपुर से कोलकाता [ट्रेन 04157/04158]: दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे.
झांसी से आसनसोल [ट्रेन 04185/04186]: हफ्ते में दो दिन (कुल 16-16 फेरे).
- साउथ व नॉर्थ-ईस्ट रेलवे
कानपुर से गुवाहाटी [ट्रेन 04127/04128]: 9-9 फेरे तय किए गए हैं.
इसके अलावा दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए मदुरै, कन्याकुमारी, बेंगलुरु (SMVT) और यशवंतपुर से भी प्रयागराज व कानपुर के लिए स्पेशल गाड़ियां शेड्यूल की गई हैं.
अगर वेटिंग बहुत ज्यादा है, तो ये काम तुरंत करें!
अगर आपकी रेगुलर ट्रेन में सीट Not Available या Regret है, तो तुरंत IRCTC ऐप पर ऊपर दिए गए स्पेशल ट्रेन नंबरों को डालकर सीट उपलब्धता (Seat Availability) चेक करें.
बता दें कि रेलवे ने वादा किया है कि स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए अतिरिक्त RPF जवान और सफाईकर्मी तैनात रहेंगे. अगर यात्रियों की मांग और बढ़ी, तो रेलवे डिमांड डेटा के आधार पर कुछ और नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान भी कर सकता है. तो देर किस बात की? अपनी तारीखें मिलाइए, स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट चेक कीजिए और तुरंत अपनी कंफर्म टिकट बुक करके दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी शुरू कर दीजिए.
संबंधित खबरें
UP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
11 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
13 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 day agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 day agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
2 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
2 days agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines