Diwali Chhath Special Trains 2026: दिवाली-छठ पर चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमटेबल की पूरी लिस्ट

Diwali Chhath Special Trains 2026 List Route Timings: दिवाली और छठ पूजा 2026 पर रेलवे चलाएगा 1000 से ज्‍यादा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें. जानें प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली, पटना और कोलकाता रूट की स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट.

Indian Railways Festival Special Trains Passenger Crowd Concept

अगर यात्रियों की मांग और बढ़ी, तो रेलवे डिमांड डेटा के आधार पर कुछ और नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान भी कर सकता है. (Photo Credit - AI)

विज्ञापन

दिवाली और छठ पूजा का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में घर की याद आती है और दूसरी बात- ट्रेन की टिकट. अगर आप भी दिल्ली, मुंबई या देश के किसी कोने से यूपी-बिहार जाने का प्लान बना रहे हैं और आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप खोलते ही Regret या लंबी वेटिंग लिस्ट देखकर माथा पकड़ चुके हैं, तो अब टेंशन छोड़िए. रेलवे आपके लिए लाया है फर्स्ट क्लास जुगाड़.

त्योहारों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे इस बार 1000 से भी ज्यादा फेरों वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच यानी पूरे 61 दिनों तक ये ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी. आइए बेहद आसान और मजेदार अंदाज में जानते हैं कि आपकी सहूलियत के लिए कौन-कौन से रूट्स पर ट्रेनें चल रही हैं.

विज्ञापन

13 रेलवे जोन, 43 जोड़ी ट्रेनें और 1053 ट्रिप्स

अगर आपको अपनी रेगुलर एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिली है, तो इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट देखना आपके लिए बेहद जरूरी है. नई दिल्ली, आनंद विहार, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, कोलकाता, झांसी, ग्वालियर, पुणे और आगरा जैसे स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. तो कब तक चलेंगी ये ट्रेनें? ये ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच कुछ ट्रेनें रोजाना चलेंगी, तो कुछ हफ्ते में 2 या 4 दिन के हिसाब से सेट की गई हैं.

किन रूट्स पर चलेंगी सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें?

विज्ञापन
  1. नॉर्दर्न और वेस्टर्न रेलवे

प्रयागराज से दिल्ली (शकूरबस्ती) [ट्रेन 02417/02418]: 1 से 14 अक्टूबर तक रोज, और फिर 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक हफ्ते में 4 दिन (सोमवार, रविवार, गुरुवार और शुक्रवार).

कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली [ट्रेन 02455/02456]: 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हफ्ते में 4 दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार).

विज्ञापन

आगरा कैंट से पलवल [ट्रेन 01941/01942]: 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रोज चलेगी.

  1. ईस्टर्न रेलवे (पूर्व भारत)

    आगरा कैंट से कोलकाता [ट्रेन 01911/01912]: दोनों तरफ से 9-9 फेरे.

कानपुर से कोलकाता [ट्रेन 04157/04158]: दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे.

विज्ञापन

झांसी से आसनसोल [ट्रेन 04185/04186]: हफ्ते में दो दिन (कुल 16-16 फेरे).

  1. साउथ व नॉर्थ-ईस्ट रेलवे
    कानपुर से गुवाहाटी [ट्रेन 04127/04128]: 9-9 फेरे तय किए गए हैं.

इसके अलावा दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए मदुरै, कन्याकुमारी, बेंगलुरु (SMVT) और यशवंतपुर से भी प्रयागराज व कानपुर के लिए स्पेशल गाड़ियां शेड्यूल की गई हैं.

विज्ञापन

अगर वेटिंग बहुत ज्यादा है, तो ये काम तुरंत करें!
अगर आपकी रेगुलर ट्रेन में सीट Not Available या Regret है, तो तुरंत IRCTC ऐप पर ऊपर दिए गए स्पेशल ट्रेन नंबरों को डालकर सीट उपलब्धता (Seat Availability) चेक करें.

बता दें क‍ि रेलवे ने वादा किया है कि स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए अतिरिक्त RPF जवान और सफाईकर्मी तैनात रहेंगे. अगर यात्रियों की मांग और बढ़ी, तो रेलवे डिमांड डेटा के आधार पर कुछ और नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान भी कर सकता है. तो देर किस बात की? अपनी तारीखें मिलाइए, स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट चेक कीजिए और तुरंत अपनी कंफर्म टिकट बुक करके दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी शुरू कर दीजिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ