Delhi Water Alert: भरकर रख लें बाल्‍टी, दिल्ली में दो दिनों तक पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, ये इलाके होंगे प्रभावित

दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहने वाली है. चंद्रावल वाटर वर्क्स में मेंटेनेंस और पाइपलाइन इंटरकनेक्शन के कारण नलों में पानी नहीं आ सकता है. वाटर बोर्ड ने लोगों से पहले से पानी स्टोर करने की अपील की है.

delhi (1)

9 और 10 जनवरी को द‍िल्‍ली के कई इलाकों में पानी की सप्‍लाई बंद रहेगी.

अगर आप द‍िल्‍ली के न‍िवासी हैं तो ये खबर आपके ल‍िए जरूरी है. दिल्ली जल बोर्ड ने ये जानकारी दी है क‍ि चंद्रावल वाटर वर्क्स के तहत जलाशयों में सालाना फ्लशिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है. यह एक रेगुलर मेंटेनेंस प्रोसेस है जो पानी की क्वालिटी बनाए रखने के लिए जलाशयों को साफ करता है. नतीजतन, हिंदू राव जलाशय से पानी पाने वाले इलाकों में दो दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 9 और 10 जनवरी को पानी की सप्लाई में रुकावट के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें क‍ि हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. इसके तहत, दिल्ली जल बोर्ड को सीवर लाइनों के पास से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइनों का इंस्पेक्शन करने का निर्देश दिया गया है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई लीकेज या गंदगी न हो.

इन इलाकों पर असर पड़ेगा:

शुक्रवार और शनिवार को चांदनी चौक, लाहौरी गेट, पीली कोठी, कश्मीरी गेट, सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल, हिंदू राव हॉस्पिटल, सिविल लाइंस, नया बाजार बूस्टर पंपिंग स्टेशन, नया बांस, मोरी गेट, तीर्थ राम हॉस्पिटल, राजपुर रोड, बंगला रोड और सराय फुस इलाकों के लोगों को पानी का प्रेशर कम या बिल्कुल नहीं मिल पाएगा है. वाटर बोर्ड ने लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

इंटरकनेक्शन के काम से भी समस्या बढ़ी
पानी की सप्लाई सिर्फ चंद्रावल इलाके में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे इलाकों में भी बाधित होगी. छह अलग-अलग जगहों पर एक नई 900 mm की पानी की पाइपलाइन जोड़ी जा रही है. इस काम की वजह से इंदरपुरी, टोडापुर गांव, नारायणा गांव और विहार, मानसरोवर गार्डन, राजौरी गार्डन, कीर्ति नगर, पंजाबी बाग, तिलक नगर, ख्याला, विष्णु गार्डन और आस-पास के इलाकों में पानी की कमी हो सकती है.

अगले दो दिन दिल्ली वालों के लिए पानी के मामले में मुश्किल भरे हो सकते हैं. ऐसे में, पानी का समझदारी से इस्तेमाल करना और बेवजह खर्च से बचना ही समझदारी होगी. वॉटर बोर्ड का कहना है कि काम पूरा होते ही सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ