News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
DA Hike 2025: साल 2025 की दूसरी छमाही की शुरुआत होते ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर आने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बीच केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। अनुमान है कि जुलाई 2025 से DA में 4% की बढ़ोतरी हो सकती है।
महंगाई भत्ता तय करने के लिए सरकार AICPI (All India Consumer Price Index) को आधार मानती है। इस इंडेक्स के जरिए यह पता चलता है कि बाजार में महंगाई का स्तर क्या है। हाल के महीनों में इस इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है जो मार्च 2025 में 143, अप्रैल 2025 में 143.5 और मई 2025 में 144 रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, मई में 0.5 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर जून 2025 में भी इसी तरह की बढ़ोतरी होती है, तो DA में 4% की वृद्धि लगभग तय मानी जा रही है।
फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है। अगर इसमें 4% की बढ़ोतरी होती है, तो नया DA 59% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी दिवाली से पहले वेतन और पेंशन में बड़ा फायदा दे सकती है। DA में बढ़ोतरी से 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स को लाभ मिलने की उम्मीद है।
सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर 2025 में DA बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है।
पिछली बार की तरह ही, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू हो सकती है और अक्टूबर या नवंबर की सैलरी के साथ इसका भुगतान किया जा सकता है।
अगर DA में 4% की बढ़ोतरी होती है, तो यह नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। इससे न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि बाजार में खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी तक इसकी कमेटी का गठन नहीं हुआ है। संभावना है कि अगस्त 2025 के अंत तक समिति का गठन हो जाएगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो 2027 के मध्य तक नया वेतन आयोग लागू हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Utility, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।