बाल आधार कार्ड क्या? कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, क्या दस्तावेज जरूरी

आधार कार्ड अब बच्चों के लिए भी जरूरी हो गया है, क्योंकि आज के समय में हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता है। खासकर के स्कूल एडमिशन और सरकारी योजनाओं के लिए। ऐसे में आप अपने बच्चे का आधार कार्ड घर बैठे बना सकते हैं।

Child Aadhaar Card

Child Aadhaar Card

आज के समय में आधार कार्ड भारत में सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। अब किसी भी काम के लिए सबसे पहले आधार कार्ड ही मांगा जाता है। इसके लिए आधार कार्ड को 2 कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है, जबकि दूसरी कैटेगरी में 1 से 5 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाया जाता है। इसे बाल आधार कार्ड कहा जाता है।

क्या होता है बाल आधार कार्ड?

हालांकि, 5 साल के बाद बाल आधार को अपग्रेड करना होता है और ये 18 साल तक के बच्चों के लिए मान्य होता है। बाल आधार कार्ड 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जो 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है। अहम बात यह है कि बाल आधार कार्ड माता या पिता में से किसी एक के आधार कार्ड से जुड़ा होता है। इसे बनवाने के लिए बच्चों के बायोमैट्रिक डेटा की भी जरूरत नहीं होती है।

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद आधार प्राप्त करें ऑप्शन पर क्लिक करें और अपॉइंटमेंट बुक करें पर टैप करें।

3. शहर का नाम चयन करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

4. अब न्यू आधार पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।

5. इसके बाद ओटीपी जनरेट करें।

6. नजदीकी आधार सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट पाने के लिए अपने बच्चे के बारे में जरूरी विवरण भरें।

कैसे करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

1. किसी भी आधार सेवा केंद्र या स्थायी नामांकन केंद्र पर जाएं।

2. अधिकारियों को सूचित करें कि आप अपने बच्चे के बाल आधार कार्ड के लिए नामांकन कराना चाहते हैं।

3. आधार नामांकन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ