Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड के पवित्र धार्मिक स्थल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को मिलाकर चारधाम यात्रा कहा जाता है. उत्तराखंड की इस चारधाम यात्रा के दर्शन के लिए हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं. यह हिंदू धर्म की प्रमुख और पवित्र यात्राओं में से एक है. अब अप्रैल में चारधाम यात्रा के कपाट खुलने शुरू होंगे. आप चारधाम यात्रा पर दर्शन के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं तो सभी मंदिरों के कपाट खुलने की तारीख और इससे जुड़े सभी जरूरी नियमों के बारे में जान लें.
कब खुलेंगे चारधाम यात्रा के कपाट?
चारधाम यात्रा के कपाट अक्षय तृतीया के दिन से खुलने शुरू होंगे. अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल 2026 को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. इसके बाद 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. इन तीनों धाम के कपाट खोलने की तारीख सामने आ गई है. अभी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा नहीं हुई है. महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीख घोषित कर दी जाएगी.
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा पर जाने से पहले यात्रा के खुलने की आधिकारिक घोषणा की पुष्टि करना बहुत ही जरूरी है इसके साथ ही यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है. आप बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर नहीं जा सकते हैं. आप चारधाम यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें.
ये भी पढ़ें – यूपी के युवाओं के लिए गुडन्यूज, 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त लोन दे रही योगी सरकार, ऐसे करें अप्लाई
कैसे करें चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन?
चारधाम यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के registrationandtouristcare.uk.gov.in इस वेबसाइट पर विजिट करें. इसके जरिए आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आप वेबसाइट पर यात्रा की तारीख, व्यक्तिगत और पहचान से जुड़े जानकारी भरें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें. आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश, हरिद्वार, सोनप्रयाग और बरकोट इन जगहों पर काउंटर पर जाकर कर सकते हैं.
चारधाम यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आप वहां जाने से पहले मौसम की जानकारी लें. हालांकि, वहां का मौसम तेजी से बदलता है तो इससे बचने के लिए आप गर्म कपड़े, रेनकोट, आरामदायक जूते और जरूरी दवा साथ रखें. इससे आप रास्ते में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं.
रजिस्ट्रेशन के दौरान इस्तेमाल किये सभी जरूरी दस्तावेज को साथ लेकर जाएं. मोबाइल चार्ट के लिए पावर बैंक रखें. नेटवर्क न आने पर ऑनलाइन पेमेंट में परेशानी हो सकती है इसलिए अपने साथ कैश रखें. अब मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय संस्कृति के अनुसार मर्यादित कपड़े पहनें.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines